{"_id":"5bf2e312bdec226999178096","slug":"india-a-vs-new-zealand-a-prithvi-shaw-hanuma-vihari-impress-as-practice-test-ends-in-a-draw","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरली विजय, पृथ्वी और हनुमा ने जमाए अर्द्धशतक, ड्रॉ रहा न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मुरली विजय, पृथ्वी और हनुमा ने जमाए अर्द्धशतक, ड्रॉ रहा न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Nov 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुभवी मुरली विजय (60) तथा युवा पृथ्वी शॉ (50) और हनुमा विहारी (51*) ने भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच सोमवार को यहां अनिर्णित समाप्त हुए पहले अनधिकृत टेस्ट मैच में अर्द्धशतक लगाकर अच्छा मैच अभ्यास किया।
विज्ञापन
भारत 'ए' ने मैच के चौथे और अंतिम दिन 65 ओवरों में तीन विकेट पर 247 रन बनाए जिसके बाद मैच ड्रॉ समाप्त घोषित कर दिया गया। सलामी बल्लेबाज विजय और पृथ्वी ने पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े।
विज्ञापन
टेस्ट उप कप्तान अंजिक्य रहाणे ने भी नाबाद 41 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चुनौतीपूर्ण सीरीज से पहले अच्छा मैच अभ्यास किया। मयंक अग्रवाल ने 42 रन बनाए। भारत ए ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 467 रन बनाकर समाप्त घोषित की जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ए ने 9 विकेट पर 458 रन बनाकर पारी समाप्त घोषित की थी।
विज्ञापन