{"_id":"5c019f24bdec22415d459d93","slug":"india-a-vs-new-zealand-a-3rd-unofficial-test-first-day-match-report-at-whangarei","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनऑफिशियल टेस्टः न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले दिन भारत ए का स्कोर 248\/4","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अनऑफिशियल टेस्टः न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले दिन भारत ए का स्कोर 248/4
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 01 Dec 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
Karun Nair
- फोटो : cricketcountry
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच व्हांगरेई में खेले जा रहे तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ए ने चार विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाए। फिलहाल, विजय शंकर 60* और शुबमन गिल 47* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। बता दें कि खराब रोशनी की वजह से पहले दिन सिर्फ 69 ओवर का खेल ही हो सका।
विज्ञापन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आर समर्थ और अभिमन्यु ईश्वरन ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। 98 रन के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा। आर समर्थ 47 रन बानकर आउट हो गए। पहले विकेट के दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच अच्छी साजेदारी की।
विज्ञापन
इसके बाद बल्लेबाजी करने आए अंकित बावने ने ईश्वरन के साथ मिलकर भारत के स्कोर को आगे पहुंचाया, लेकिन 34वें ओवर में अभिमन्यु ईश्वरन (56) भी 112 रन के स्कोर पर बनाकर आउट हो गए। 48वें की दूसरी गेंद पर भारत को चौथा झटका लगा। 150 के स्कोर पर करुण नायर (19) भी चलते बने। न्यूजीलैंड ए की तरफ से डेग ब्रेसवेल ने दो और ब्लेयर टिकनर और लोकी फर्ग्युसन ने एक-एक विकेट झटके।
विज्ञापन