{"_id":"5c8152debdec2213fd2984b1","slug":"india-a-vs-india-b-face-in-under-19-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत की ए और बी टीमों के बीच होगा चतुष्कोणीय अंडर 19 फाइनल ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत की ए और बी टीमों के बीच होगा चतुष्कोणीय अंडर 19 फाइनल
Thu, 07 Mar 2019 10:50 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 07 Mar 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की ए टीम ने अफगानिस्तान को 92 रन से और बी टीम ने रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को एक रन से हराकर अंडर-19 चतुष्कोणीय वनडे टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। दोनों के बीच सोमवार को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
भारत ए की टीम अफगानिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.4 ओवर में 252 रन पर आउट हो गई। सिद्धेश वीर 81, प्रियांश आर्य 44, और शाश्वत रावत ने 45 रन बनाए।
विज्ञापन
अफगानिस्तान के लिए शफीकुल्लाह गफारी ने चार विकेट झटके। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 48.4 ओवर में 160 रन पर ढेर हो गई। मेजबान टीम के लिए युवराज चौधरी ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
वहीं भारत बी टीम से मिले 199 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम नौ विकेट पर 197 रन ही बना पाई। टीम ने आखिरी ओवर में तीन विकेट गंवाए। यह तीनों खिलाड़ी रनआउट हुए।
रुआन टर्बलांच ने 73 और एंडिले मोगाकेन ने 64 रन बनाए। भारतीय टीम पांच गेंद शेष रहते 198 रन पर सिमट गई थी। प्रग्नेश कानपिलेवार ने 42 और समीर रिजवी ने 40 रन बनाए