फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India A Vs Australia Practice Match

भारतीय जमींन पर ऑस्ट्रेलिया की पहली परीक्षा शुरू

Fri, 17 Feb 2017 10:09 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Fri, 17 Feb 2017 10:09 AM IST
विज्ञापन
India A Vs Australia Practice Match
स्टीव स्मिथ
ऑस्‍ट्रेलिया और भारत-ए टीम के बीच शुक्रवार से तीन दिवसीय अभ्‍यास मैच शुरु हो गया है। दोनों ही टीमों के लिए इस महत्‍वपूर्ण मुकाबले में एक तरफ जहां ऑस्‍ट्रेलिया टीम को इस मैच के जरिये भारत के विकेट पर अभ्‍यास करने का मौका मिलेगी, वही भारत-ए टीम के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अच्‍छा प्रदर्शन कर टीम इंडिया में प्रवेश का अपना दावा मजबूत करना चाहेंगे।
विज्ञापन


मैच में इंडिया-ए की कमान हार्दिक पांड्या के हाथ में होगी। पांड्या के अलावा चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव पर खास नजर होगी। ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ टेस्‍ट टीम में चुने गए हार्दिक अगर इस मैच में गेंद और बल्‍ले से अच्‍छा प्रदर्शन करने में सफल रहे तो पुणे में 23 फरवरी से शुरू होने जा रहे पहले टेस्‍ट की प्‍लेइंग इलेवन में स्‍थान बनाने की दावेदारी पेश कर सकते हैं।
विज्ञापन


सीमित ओवरों के खिलाड़ी हार्दिक 140 किमी प्रति घंटे के आसपास की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं। इस मैच में गेंद से अच्‍छा प्रदर्शन करने की स्थिति में वे कप्तान विराट कोहली और कोच अनिल कुंबले को उनकी दावेदारी पर गौर करने के लिये मजबूर कर सकते हैं। ऑस्‍ट्रेलिया जैसी दमदार टीम के खिलाफ उन्हें जोश हेजलवुड या मिचेल स्टार्क जैसे गेंदबाजों के सामने खुद को आंकने का मौका मिलेगा। गुजरात के ओपनर प्रियांक पांच़ाल ने घरेलू सत्र में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश के खिलाफ पिछले अभ्‍यास मैच में शतक जमाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कई खिलाड़ियों पर होंगी नजरें

India A Vs Australia Practice Match
हार्दिक पांड्या - फोटो : getty
इसके अलावा भारत-ए टीम में ऋषभ पंत और ईशान किशन भी हैं जो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी अंतर प्रांत टूर्नामेंट में उत्तर और पूर्व क्षेत्र टीम का हिस्सा थे। दोनों विकेटकीपिंग भी कर सकते हैं। झारखंड के ईशान पिछले साल बांग्लादेश में अंडर-19 विश्व कप में भारत के कप्तान थे जिन्हें विकेटकीपर के तौर पर चुना गया है।

मुंबई के श्रेयस अय्यर या अखिल हर्वेडकर फॉर्म में चल रहे पांचाल के साथ पारी का आगाज कर सकते हैं। अय्यर ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 1300 से अधिक रन बनाए हैं जबकि उनके फॉर्म के चलते मुंबई ने 41वां रणजी खिताब जीता था। कुलदीप के अलावा घरेलू टीम में झारखंड के स्पिनर शाहबाज नदीम हैं जो विरोधी बल्लेबाजों को आजमाने का माद्दा रखते हैं। नदीम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 300 से अधिक विकेट ले चुके हैं। मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम यह तय करेगी कि उसे अपनी टेस्ट एकादश उतारनी है या कुछ खिलाड़ियों को आराम देना है।

ऑस्‍ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर, एश्टन एगर, जैकसन बर्ड, पीटर हैंडस्कॉम्ब, जोश हेजलवुड, उस्मान ख्वाजा, नाथन लायन, मिचेल मार्श, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीफन ओकैफे, मैथ्यू रेनशॉ, मिचेल स्टार्क, मिटेल स्वॉपसन, मैथ्यू वेड

भारत-ए: हार्दिक पांड्या (कप्तान), अखिल हर्वेडकर, प्रियंक पांचाल, श्रेयस अय्यर, अंकित बावने, ऋषभ पंत, ईशान किशन, शाहबाज नदीम, कृष्णप्पा गोथम, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, अशोक डिंडा, मोहम्मद सिराज, राहुल सिंह, बाबा इंद्रजीत
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed