{"_id":"66557e13d2fd381cef0a83cb","slug":"india-a-team-to-play-two-first-class-matches-against-australia-a-team-ahead-of-border-gavaskar-trophy-2024-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले दो प्रथम श्रेणी मैच खेलेगी भारत-ए टीम, युवा खिलाड़ियों को होगा फायदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले दो प्रथम श्रेणी मैच खेलेगी भारत-ए टीम, युवा खिलाड़ियों को होगा फायदा
Tue, 28 May 2024 12:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 28 May 2024 12:18 PM IST
सार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरुआती टेस्ट 22 नवंबर से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में होने वाला है। यह 1991-92 सत्र के बाद पहली बार होगा जब इस प्रतिष्ठित सीरीज को पांच टेस्ट तक बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
रवींद्र जडेजा और रोहित शर्मा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम को इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। दोनों टीमों के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज ऑस्ट्रेलिया में खेली जाएगी। इस महत्वपूर्ण सीरीज से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया की 'ए' टीमें एक दूसरे के खिलाफ दो प्रथम श्रेणी मैच खेलेंगी। इन अभ्यास मैचों से दोनों टीम के उभरते हुए खिलाड़ियों को टेस्ट टीम में जगह बनाने की दावेदारी पेश करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
31 से तीन नवंबर तक खेला जाएगा पहला मुकाबला
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने मंगलवार को यह घोषणा करते हुए बताया कि ये मुकाबले 31 अक्टूबर से तीन नवंबर तक मैकाय के ग्रेट बैरियर रीफ एरेना और सात से 10 नवंबर तक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेले जाने हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी लगभग उसी समय ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। दोनों टीमों के बीच आठ दिसंबर को होने वाला दूसरा वनडे मैच दूसरे टेस्ट की तारीखों से टकरा सकता है। ऑस्ट्रेलिया ने 2017 के बाद से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी नहीं जीती है। पिछली सभी चार सीरीज ऑस्ट्रेलिया 1-2 से हार चुका है जिसमें 2018-19 और 2020-21 में घरेलू मैदान पर खेली गई दो सीरीज भी शामिल हैं।

चयन के लिए महत्वपूर्ण होंगे मुकाबले
सीए के क्रिकेट संचालन और कार्यक्रम प्रमुख पीटर रोच ने कहा, 'नवीनीकृत ग्रेट बैरियर रीफ एरेना और एमसीजी में इन मैचों की मेजबानी ऐसे मुकाबलों को महत्वपूर्ण दर्जा देती है और दोनों टीम के खिलाड़ियों को चयन के लिए दावा मजबूत करने का शानदार अवसर प्रदान करेगी।सीरीज का महिला वनडे के साथ-साथ चलना और उससे पहले ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ बनाम भारत ‘ए’ के दो महत्वपूर्ण मैच होना हमारे प्रशंसकों के लिए बहुत अच्छा होगा।'

लंबे समय बाद दोनों टीमों के बीच होगी पांच मैचों की सीरीज
भारतीय महिला टीम 17 नवंबर से वाका मैदान पर आपस में टीम बनाकर तीन वनडे मैच खेलेगी। भारत ने 2020-21 में अपने ऑस्ट्रेलिया के पिछले दौरे पर भी ऑस्ट्रेलिया 'ए' के खिलाफ मैच खेले थे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरुआती टेस्ट 22 नवंबर से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में होने वाला है। यह 1991-92 सत्र के बाद पहली बार होगा जब इस प्रतिष्ठित सीरीज को पांच टेस्ट तक बढ़ाया गया है।