फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India A Team Priyank Panchal appointed India A captain Ruturaj Gaikwad and Umran Malik got the place

India A Team: प्रियांक पांचाल को इंडिया ए की कमान, ऋतुराज गायकवाड़ और उमरान मलिक को मिली जगह

Wed, 24 Aug 2022 10:25 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 24 Aug 2022 10:25 PM IST
सार

अब तक टीम इंडिया के लिए नहीं खेलने वाले तिलक वर्मा और मुकेश कुमार को भी जगह मिली है। मप्र को रणजी चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार और उपविजेता रही मुंबई के सरफराज खान को भी टीम शामिल किया गया है।

विज्ञापन
India A Team Priyank Panchal appointed India A captain Ruturaj Gaikwad and Umran Malik got the place
प्रियांक पांचाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात के सलामी बल्लेबाज प्रियांक पांचाल को बुधवार को घोषित हुई 16 सदस्यीय इंडिया ए टीम का कप्तान बनाया गया। इंडिया ए टीम अगले माह न्यूजीलैंड ए खिलाफ होने वाली चार दिवसीय तीन मैचों की सीरीज खेलेगी। टीम में ऋतुराज गायकवाड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा और उमरान मलिक को भी जगह दी गई है।
विज्ञापन


वहीं अब तक टीम इंडिया के लिए नहीं खेलने वाले तिलक वर्मा और मुकेश कुमार को भी जगह मिली है। मप्र को रणजी चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार और उपविजेता रही मुंबई के सरफराज खान को भी टीम शामिल किया गया है।
विज्ञापन


टीम इस प्रकार है : प्रियांक पांचाल (कप्तान), अभिमन्यू ईस्वरन, ऋतुराज गायकवाड़, रजत पाटीदार, सरफराज खान, तिलक वर्मा, केएस भरत (विकेटकीपर), उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, सौरभ कुमार, राहुल चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा, उमरान मलिक, मुकेश कुमार, यश दयाल, अर्जान नागवासवाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed