फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india-a team create history to score 458 runs against Leicestershire

इंडिया ए टीम ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, अपने नाम दर्ज किया बेहद खास रिकॉर्ड

Wed, 20 Jun 2018 07:20 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 20 Jun 2018 07:20 AM IST
विज्ञापन
india-a team create history to score 458 runs against Leicestershire
india a team

भारत की ए टीम ने मंगलवार को सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (132) और मयंक अग्रवाल (151) की बेहतरीन पारी की बदौलत अभ्यास मैच में लीसेस्टरशायर को 281 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। इसके साथ ही भारत की ए टीम ने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। बता दें कि लिस्ट ए क्रिकेट में किसी टीम के द्वारा बनाया गया यह तीसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। पहले नंबर पर सरे का नाम है, जिन्होंने साल 2007 में ग्लूसेस्टरशायर के खिलाफ 4 विकेट के नुकसान पर 496 रन बनाए थे। दूसरे नंबर पर इंग्लैंड का नाम है, जिसने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह विकेट पर 481 रन बनाए।  

विज्ञापन


भारत की ए टीम ने लीसेस्टरशायर को जीत के लिए 459 रन का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में लीसेस्टरशायर की पूरी टीम 177 रन पर ही सिमट गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की ए टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 4 विकेट के नुकासन पर 458 रन बनाए। भारत की तरफ से पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल की सलामी जोड़ी ने जोरदार शुरुआत दिलाई। पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 232 रन की साझेदारी हुई। शॉ ने 90 गेंदों में 20 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 132 रन बनाए, जबकि मयंक ने 106 गेंदों में 18 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 151 रन की बेहतरीन पारी खेली। इसके अलावा शुभमन गिल ने 54 गेंदों पर 86 रन बनाए। लीसेस्टरशायर की तरफ से अतीक जवीद ने 2 विकेट लिए, जबकि डिकंसन और फनेल ने 1-1 विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन


इंडिया ए टीम द्वारा मिले 459 रन के लश्क्ष्य का पीछा करने उतरी लीसेस्टरशायर की टीम जल्द ही लड़खड़ा गई। पहला विकेट 44 के स्कोर पर गिरा। इसके बाद 100 रन के भीतर ही उसके सारे बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। लीसेस्टरशायर की तरफ से सबसे अधिका टॉम वेल्स ने 62 रन की पारी खेली। इसके अलावा हैरी डियरडेन (31) और स्विनडेल्स (28) रन अपनी टीम के लिए बटोरे। दीपक चाहर ने 24 रन देकर तीन, जबकि पेसर एम प्रसाद कृष्णा, स्पिनर दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट झटके। ब्रिटिश दौरे पर भारत ए की यह दूसरी बड़ी जीत है। इसके पहले मैच में उसने ईसीबी एकादश को हराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड

india-a team create history to score 458 runs against Leicestershire
पृथ्वी शॉ

जानिए लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्कोर
 

स्कोर   टीम vs टीम साल
496/4 सरे बनाम ग्लूसेस्टरशायर 2007
481/6 इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया 2018
458/4 इंडिया-ए बनाम लीसेस्टरशायर 2018
445/8 नॉटिंघमशायर बनाम नॉर्थम्प्टनशायर 2016
444/3 इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान 2016

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed