फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India A made a brilliant comeback against England Lions Sai Sudarshan scored a half-century

India A vs England Lions: भारत ए ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ की शानदार वापसी, साई सुदर्शन ने जड़ा अर्धशतक

Fri, 02 Feb 2024 11:14 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: रोहित राज Updated Fri, 02 Feb 2024 11:14 PM IST
सार

भारत की दूसरी पारी में तिलक वर्मा (46) दिन की आखिरी गेंद पर आउट होकर अर्धशतक से चूक गए जबकि साई सुदर्शन 54 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी की।

विज्ञापन
India A made a brilliant comeback against England Lions Sai Sudarshan scored a half-century
साई सुदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेज गेंदबाज आकाश दीप (4/56) और यश दयाल (2/32) की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ‘ए’ ने इंग्लैंड लायंस (इंग्लैंड की ए टीम) पर तीसरे और अंतिम अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को अहमदाबाद में शानदार वापसी की। इंग्लैंड लायंस की पहली पारी को 199 रन पर समेटने के बाद भारत ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 148 रन बना लिए जिससे उसकी कुल बढ़त 141 रन की हो गई।
विज्ञापन


भारत की दूसरी पारी में तिलक वर्मा (46) दिन की आखिरी गेंद पर आउट होकर अर्धशतक से चूक गए जबकि साई सुदर्शन 54 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी की। भारत की पहली पारी 192 रन पर सिमटी थी जिसके बाद इंग्लैंड ने पहले दिन एक विकेट पर 98 रन बनाकर अपना दबदबा बनाया था। लेकिन शुक्रवार को भारतीय तेज गेंदबाजों का दिन रहा जहां आकाश और दयाल ने आपस में सात विकेट साझा किए। 
विज्ञापन


शम्स मुलानी ने लिए दो विकेट
दयाल ने ओलिवर प्रिंस (31) को पगबाधा कर भारत को दिन की पहली सफलता दिलाई। उन्होंने इसके बाद सलामी बल्लेबाज एलेक्स लीस (64) को चलता किया। आकाशदीप ने इसके बाद इंग्लैंड लायंस के कप्तान जोश बोहानन (10) को आउट कर टीम का स्कोर चार विकेट पर 136 रन कर दिया। इंग्लैंड के बल्लेबाज इसके बाद भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना नहीं कर सके। मुंबई के बाएं हाथ के स्पिनर शम्स मुलानी ने भी इस दौरान दो विकेट चटकाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं चला पडिक्कल और ईश्वरन का बल्ला
भारत ए की दूसरी पारी में बाएं हाथ के स्पिनर जेम्स कोलेस ने तीनों विकेट लिए। कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन (22) एक बार फिर अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सकें तो वहीं देवदत्त पडिक्कल भी 27 गेंद में 21 रन ही बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed