{"_id":"849a0b51e16611104ef8fe64501016bd","slug":"india-a-close-to-defeat-against-south-africa-a","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अफ्रीका ने दी भारत को करारी मात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दक्षिण अफ्रीका ने दी भारत को करारी मात
इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 28 Aug 2013 09:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो मैचों की गैर आधिकारिक टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ ने बेरून हेंड्रिक्स की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ‘ए’ को 121 रन से रौंदकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली।
विज्ञापन
307 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम मैच के चौथे और आखिरी दिन मात्र 185 रन बनाकर ढेर हो गई।
दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 341 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारतीय टीम 201 रन ही बना सकी थी। मेजबान टीम ने अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 166 रन बनाकर घोषित कर दी थी।
विज्ञापन
सुबह एक विकेट पर तीन रन से आगे खेलने उतरी भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और स्कोर में अभी एक रन भी नहीं जुड़े थे कि कप्तान चेतेश्वर पुजारा दो रन बनाकर आउट हो गए।
विज्ञापन
टीम इस खराब शुरुआत से नहीं उबरी और 18 रन तक आधी टीम पेवेलियन लौट गई। दिनेश कार्तिक खाता भी नहीं खोल सके जबकि अंबाती रायडू मात्र एक रन बनाकर चलते बने।
ऐसे में अजिंक्य रहाणे और रिद्धिमान साहा ने छठे विकेट के लिए 160 रन की साझेदारी कर एक बार जीत की ओर मजबूती से कदम बढ़ाया लेकिन 178 रन के स्कोर पर रहाणे के आउट होने के बाद बाकी के बल्लेबाज मात्र सात रन और जोड़कर पेवेलियन की शोभा बढ़ाने लौट आए।
रहाणे ने 156 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 86 जबकि साहा ने 183 गेंदों में 11 चौकों की मदद से नाबाद 77 रन की पारी खेली।
हेंड्रिक्स ने मात्र 27 रन देकर छह जबकि सिमोन हारमन ने तीन विकेट लिए।