{"_id":"5d46cfc38ebc3e6c926ad291","slug":"india-a-beat-west-indies-a-by-seven-wickets-in-second-test-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिया ए ने वेस्टइंडीज ए को दूसरे टेस्ट मैच में सात विकेट से दी मात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंडिया ए ने वेस्टइंडीज ए को दूसरे टेस्ट मैच में सात विकेट से दी मात
Sun, 04 Aug 2019 05:59 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 04 Aug 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
मयंक अग्रवाल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिमन्यु ईश्वरन (नाबाद 59) और अनमोलप्रीत सिंह (नाबाद 51) की अर्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच नाबाद शतकीय साझेदारी के दम पर इंडिया ए ने दूसरे अनधिकृत टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को यहां वेस्टइंडीज ए के खिलाफ सात विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी हासिल कर ली.
विज्ञापन
सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला छह अगस्त से खेला जाएगा. बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर चौथी पारी में जीत के लिए 278 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को प्रियांक पांचाल (121 गेंद में 68 रन) और मयंक अग्रवाल (134 गेंद में 81 रन) ने शानदार शुरुआत दिलाई. पहले विकेट के लिए दोनों की 150 रन की साझेदारी को रेमंड रीफर (44 रन पर एक विकेट) ने तोड़ा.
विज्ञापन
इंडिया ए ने चौथे दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 185 रन से आगे से की जिसे जीत के लिए और 93 रन की जरूरत थी. तीसरे दिन के नाबाद बल्लेबाज ईश्वरन और अनमोलप्रित ने हालांकि इसके बाद टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया. दूसरी पारी में दो विकेट लेने वाले चेमार होल्डर वेस्टइंडीज ए के सबसे सफल गेंदबाज रहे.
विज्ञापन
इससे पहले वेस्टइंडीज ए के 318 रन के जवाब में भारतीय टीम की पहली पारी में 190 रन पर सिमट गई थी लेकिन ऑफ स्पिनर कृष्णप्पा गौतम के पांच विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ए की दूसरी पारी महज 149 रन पर सिमट गई थी।