{"_id":"598a7fc04f1c1b5a058b4ae7","slug":"india-a-beat-south-africa-a-by-seven-wickets-in-tri-series-final-shreyas-hits-ton","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रेयस के शतक से भारत 'ए' ने दक्षिण अफ्रीका 'ए' को हराकर ट्राई सीरीज का खिताब जीता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रेयस के शतक से भारत 'ए' ने दक्षिण अफ्रीका 'ए' को हराकर ट्राई सीरीज का खिताब जीता
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:23 PM IST
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रेयस अय्यर के नाबाद शतक की मदद से भारत 'ए' ने मंगलवार को प्रिटोरिया में दक्षिण अफ्रीका 'ए' को 7 विकेट से हराकर ट्राई सीरीज अपने नाम की। भारत 'ए' ने चार साल पहले भी यह ट्रॉफी जीती थी और वो उसे बरकरार रखने में कामयाब रही।
दक्षिण अफ्रीका 'ए' के 268 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत 'ए' ने अय्यर की 131 गेंद में 11 चौकों और चार छक्कों से करियर की सर्वश्रेष्ठ नाबाद 140 रन की पारी और विजय शंकर (72) के साथ तीसरे विकेट की 141 और कप्तान मनीष पांडे (नाबाद 32) के साथ चौथे विकेट की 109 रन की अविजित साझेदारी की बदौलत 19 गेंद शेष रहते तीन विकेट पर 270 रन बनाकर जीत दर्ज की।
सीरीज में 307 रन बनाने वाले भारत 'ए' के कप्तान मनीष पांडे को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। भारत 'ए' ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया 'ए' के गेंदबाजों ने प्रोटियाज 'ए' को करारे झटके देते हुए उनका स्कोर 32 रन पर तीन विकेट कर दिया। इसके बाद कप्तान खाया जोंडो ने फरहान बेहरदीन के साथ चौथे विकेट के लिए 80 रन जोड़े।
विज्ञापन
हालांकि, यहां फिर भारतीय गेंदबाजों ने फिर वापसी करते हुए 28वें ओवर में मेजबान टीम का स्कोर 115/5 कर दिया था। यहां से बेहरदीन ने ड्वेन प्रिटोरियस (58) के साथ 101 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई और टीम को 200 के पार ले गए। आखिरी ओवर में बेहरदीन ने अपना शतक पूरा किया और डेन पैटरसन के छक्कों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ए ने निर्धारित 50 ओवरों में 267/7 का स्कोर बनाया। भारत की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। उनके अलावा सिद्धार्थ कॉल ने दो और अक्षर पटेल ने 1 विकेट लिया।
जवाब में भारत की शुरुआत खराब रही और 20 रनों तक करुण नायर (4) और संजू सैमसन (12) पवेलियन में थे। यहां से श्रेयस अय्यर ने विजय शंकर के साथ तीसरे विकेट के लिए 141 रनों की मैच जीतने वाली साझेदारी निभाई। विजय शंकर ने 72 रनों की पारी खेली। चौथे विकेट के लिए अय्यर ने कप्तान मनीष पांडे (32) के साथ अविजित 109 रन जोड़े और खुद 131 गेंदों में 140 (11 चौके, 4 छक्के) बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका 'ए' की तरफ से जूनियर डाला ने 2 और ड्वेन प्रिटोरियस ने 1 विकेट लिया। दोनों टीमों के बीच अब 12 अगस्त से दो चार-दिवसीय टेस्ट मैच की सीरीज खेली जाएगी।