फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india a beat ecb xi by 125 runs in first practice match

टीम इंडिया की युवा गैंग ने ईसीबी XI को दी 125 रन से मात, पृथ्वी-अय्यर-ईशान बने हीरो

Mon, 18 Jun 2018 01:17 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 18 Jun 2018 01:17 PM IST
विज्ञापन
india a beat ecb xi by 125 runs in first practice match
इंडिया ए

पृथ्वी शॉ (70), ईशान किशन (50) और कप्तान श्रेयस अय्यर (54) की बेहतरीन पारी की बदौलत इंडिया ए ने इंग्लैंड ए को ट्राई सीरीज में 125 रन से करारी शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करने वाली इंग्लैंड के सामने इंडिया ए ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 329 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 208 रन पर ही सिमट गई।

विज्ञापन


इंडिया ए के लिए ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल ने पारी का आगाज किया। टीम इंडिया को पहला झटका 43 रन के स्कोर पर लगा जब मात्र 5 रन के स्कोर पर मयंक अग्रवाल आउट हो गए। इसके बाद विहारी और शॉ के बीच कुछ रनों की साझेदारी हुई। विहारी 38 रन बनाकर आउट हुए। पृथ्वी ने 61 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 70 रन की बेहतरीन पारी खेली।
विज्ञापन


इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 45 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों और एक छक्के की मदद से 54 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने भी 46 गेंदों पर 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। इसके अलावा विजय शंकर (11), क्रुणाल पांड्या (34) और दीपक चहर (10) और अक्षर पटेल ने नाबाद 28 रन की पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन

india a beat ecb xi by 125 runs in first practice match
पृथ्वी शॉ और इशान किशन

इंडिया द्वारा दिए गए 329 रन की चुनौती का पीछा करने उतरी इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड इलेवन की पूरी टीम 36.5 ओवर में 203 रन बनाकर ही ढेर हो गई। इंडिया ए की तरफ से दीपक चहर सबसे सफल गेंदबाज बने। उन्होंने 7.5 ओवर में 48 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अक्षर पटेल (2), विजय शंकर, खलील अहमद और प्रसिद्ध कृष्णा के खाते में एक-एक विकेट आया।

बता दें कि इस सीरीज में इंडिया ए के अलावा इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड इलेवन और वेस्टइंडीज ए की टीम भी हिस्सा ले रही हैं। इस सीरीज से पहले सभी टीमों के बीच चार अभ्यास मैच खेले जाएंगे, जिसका पहला मुकाबला इंडिया ए ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड इलेवन को हराकर जीत लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed