{"_id":"5bdb1f99bdec22696c1d1e34","slug":"independent-committee-investigate-against-rahul-johri-on-sexual-harassment-charges","type":"story","status":"publish","title_hn":"BCCI सीईओ राहुल जौहरी के खिलाफ यौन उत्पीड़न आरोपों की जांच शुरू","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI सीईओ राहुल जौहरी के खिलाफ यौन उत्पीड़न आरोपों की जांच शुरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 01 Nov 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
राहुल जौहरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई सीईओ राहुल जौहरी के खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के मामले में प्रशासकों की समिति की ओर गठित तीन सदस्यीय कमेटी ने गुरुवार को जांच शुरू कर दी। बीसीसीआई की ओर से इलाहबाद हाईकोर्ट के पूर्व जज राकेश शर्मा की अगुवाई वाली कमेटी के समक्ष मामले से जुड़े कागजात उपलब्ध कराए गए हैं, जिनकी समीक्षा कमेटी अगले दो दिनों में करेगी।
विज्ञापन
यही नहीं कमेटी ने बीसीसीआई के अलावा इस मामले में बोर्ड और बाहर के लोगों को भी साक्ष्य या अपने दुखों को रखने का मौका दे दिया है। कमेटी ने इसके लिए सात दिनों का मौका दिया है। इसके लिए कमेटी की ओर से एक विशेष ईमेल आईडी भी दी गई है, जिसमें इस मामले से जुड़ा कोई भी व्यक्ति अपनी वेदना प्रकट कर सकता है।
विज्ञापन
कमेटी ने साफ किया है कि बाहर का कोई व्यक्ति अगर उनके समक्ष पेश होना चाहता है तो उसे भी बुलाया जाएगा। साथ ही उसकी गोपनीयता बनाकर रखी जाएगी। कमेटी ने इसके लिए सात दिनों का मौका दिया है।
विज्ञापन
इसके बाद कमेटी 10 और 11 नवंबर को एक बार फिर मिलेगी और आए हुए दस्तावेजों की समीक्षा कर लोगों को पेशी के लिए बुलाया जाएगा। सीओए चेयरमैन विनोद राय ने इस मामले में कमेटी को 15 दिनों के अंदर रिपोर्ट देने को कहा है।