{"_id":"63cd763bfc774c1fe901143d","slug":"ind-w-vs-wi-w-indian-women-s-team-will-go-for-second-consecutive-win-in-tri-series-will-compete-west-indies-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND W vs WI W: त्रिकोणीय सीरीज में लगातार दूसरी जीत के लिए उतरेगी भारतीय महिला टीम, वेस्टइंडीज से होगा मुकाबला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND W vs WI W: त्रिकोणीय सीरीज में लगातार दूसरी जीत के लिए उतरेगी भारतीय महिला टीम, वेस्टइंडीज से होगा मुकाबला
Sun, 22 Jan 2023 11:15 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ईस्ट लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ईस्ट लंदन
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 22 Jan 2023 11:15 PM IST
सार
कप्तान हरमनप्रीत कौर सहित चोटी की खिलाड़ियों के अस्वस्थ होने के बाद बाहर होने के बावजूद भारत ने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।
विज्ञापन
बल्लेबाजी के दौरान दीप्ति शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीनियर खिलाड़ियों की वापसी की संभावना को देखते हुए भारत सोमवार को दक्षिण अफ्रीका के ईस्ट लंदन में टी20 त्रिकोणीय सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत का दावेदार होगा। कप्तान हरमनप्रीत कौर सहित चोटी की खिलाड़ियों के अस्वस्थ होने के बाद बाहर होने के बावजूद भारत ने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।
अभी यह सुनिश्चित नहीं है कि हरमनप्रीत और अन्य खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ वापसी करेंगे या नहीं। वेस्टइंडीज को अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। पिछले मैच में भारत की ओर से हरमनप्रीत के अलावा शिखा पांडेय रेणुका सिंह और पूजा वस्त्रकार नहीं खेली थीं।
कार्यवाहक कप्तान स्मृति मंधाना से अंतरराष्ट्रीय कैप हासिल करने वाली अमनजोत कौर ने 30 गेंदों पर नाबाद 41 रन की पारी खेली थी। एक समय टीम ने 69 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे, अमनजोत की मदद से भारत ने छह विकेट पर 147 रन बनाए और टीम 27 रन से जीतने में सफल रही।