फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W VS WI W: 2nd t20i between india women and westindies women preview match details know teams

IND W vs WI W: दूसरे टी20 में अजेय बढ़त दर्ज करने उतरेगा भारत, मंधाना-जेमिमा से फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

Mon, 16 Dec 2024 10:12 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 16 Dec 2024 10:12 PM IST
सार

भारतीय महिला ने टीम ने यह मैच 49 रनों से जीतकर 1-0 से सीरीज में बढ़त बना ली। अब टीम की नजर दूसरे टी20 में जीत के साथ अजेय बढ़त दर्ज करने पर होगी। यह मुकाबला मंगलवार को शाम 7:00 बजे से इसी मैदान पर होगा। 

विज्ञापन
IND W VS WI W: 2nd t20i between india women and westindies women preview match details know teams
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : @BCCIWomen

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज जारी है। पहला मुकाबला रविवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। भारतीय महिला ने टीम ने यह मैच 49 रनों से जीतकर 1-0 से सीरीज में बढ़त बना ली। अब टीम की नजर दूसरे टी20 में जीत के साथ अजेय बढ़त दर्ज करने पर होगी। यह मुकाबला मंगलवार को शाम 7:00 बजे से इसी मैदान पर होगा। 
विज्ञापन

IND W VS WI W: 2nd t20i between india women and westindies women preview match details know teams
भारतीय टीम - फोटो : @BCCIWomen
फील्ड मैनेजमेंट में करना होगा सुधार
तीन मैचों की सीरीज के दूसरे टी20 में भारतीय टीम अपने दबदबे को कायम रखते हुए सीरीज अपने नाम करने का लक्ष्य लेकर उतरेगी। हालांकि टीम को अपने फील्ड मैनेजमेंट में सुधार की जरूरत होगी। पहले मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने कई कैच छोड़ी थी। साइमा ठाकोर ने कियाना जोसफ (49) का तब कैच छोड़ा जब वह 34 रन पर थी। जेमिमा और स्मृति मंधाना ने भी डियांड्रा डोटिन (52) का कैच छोड़ा था। हालांकि स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरीं मिनू मन्नू ने अच्छा प्रदर्शन किया। कप्तान हरमनप्रीत कौर क्षेत्ररक्षण के समय मैदान से बाहर रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IND W VS WI W: 2nd t20i between india women and westindies women preview match details know teams
मंधाना-रोड्रिग्स - फोटो : @BCCIWomen
मंधाना और जेमिमा से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद
पिछले मुकाबले में भारतीय महिला बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर जीत की नींव रखी। अब दोनों से दूसरे टी20 में भी इस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी। उपकप्तान मंधाना ने पहले मुकाबले में सात चौके और दो छक्के की मदद से 54 रन बनाए जबकि जेमिमा ने 35 गेंदों में नौ चौके और दो छक्के की सहायता से 73 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 208.57 का रहा। उनके अलावा उमा छेत्री ने 24  रन बनाए। 
विज्ञापन

IND W VS WI W: 2nd t20i between india women and westindies women preview match details know teams
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : @BCCIWomen
तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें
भारत:
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), नंदिनी कश्यप, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, संजना सजीवन, राघवी बिस्ट, रेणुका सिंह ठाकुर, प्रिया मिश्रा, तितास साधु, साइमा ठाकोर, मिन्नू मणि, राधा यादव।

वेस्टइंडीज: हीली मैथ्यूज (कप्तान), शेमाइन कैंपबेल, आलिया एलेने, शमिलिया कॉनेल, नेरिसा क्राफ्टन, डिएंड्रा डॉटिन, अफी फ्लेचर, शबिका गजनबी, चिनेले हेनरी, जैदा जेम्स, कियाना जोसेफ, मैंडी मंगरू, अश्मिनी मुनिसर, करिश्मा रामहरेक, राशदा विलियम्स।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed