फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs SL W T20 World Cup Dream 11 Prediction Captain and Vice-Captain Players List News in Hindi

IND W vs SL W Playing 11: भारत को नेट रन रेट का रखना होगा ध्यान, कप्तान हरमनप्रीत की चोट ने बढ़ाई टीम की चिंता

Wed, 09 Oct 2024 08:33 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 09 Oct 2024 08:33 AM IST
सार

India W vs Sri Lanka W T20 World Cup 2024 Playing 11 Prediction: भारतीय टीम टूर्नामेंट में अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई है। उसे अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड से 58 रन से हार का सामना करना पड़ा जबकि पाकिस्तान के खिलाफ 106 रन के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए उसने 18.5 ओवर खेले।

विज्ञापन
IND W vs SL W T20 World Cup Dream 11 Prediction Captain and Vice-Captain Players List News in Hindi
भारत बनाम श्रीलंका प्लेइंग 11  - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय महिला टीम का टी20 विश्व कप में प्रदर्शन अब तक उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा है। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया था, लेकिन दूसरे मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर वापसी की थी। भारत का सामना अब ग्रुप ए के अगले मैच में श्रीलंका से होगा। भारतीय टीम इस मैच में बड़ी जीत दर्ज करके अपने नेट रन रेट में सुधार करने की कोशिश करेगी। 
विज्ञापन

भारतीय टीम टूर्नामेंट में अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई है। उसे अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड से 58 रन से हार का सामना करना पड़ा जबकि पाकिस्तान के खिलाफ 106 रन के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए उसने 18.5 ओवर खेले। भारत की टूर्नामेंट में अभी तक सबसे बड़ी समस्या बल्लेबाजों का लचर प्रदर्शन रहा है विशेषकर शेफाली वर्मा और उपकप्तान स्मृति मंधाना अभी तक टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरमनप्रीत का खेलना संदिग्ध 
अभी तक दो मैच में 15 और 29 रन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर का गर्दन में चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ खेलना संदिग्ध है जिससे भारत की समस्या और बढ़ गई है। हरमनप्रीत पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में बल्लेबाजी करते समय चोटिल हो गई थी और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटना पड़ा था। ऐसी परिस्थितियों में जेमिमा रॉड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष को बल्लेबाजी में अधिक जिम्मेदारी निभानी होगी। मध्यम गति की गेंदबाज अरुंधति रेड्डी ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में 19 रन देकर तीन विकेट हासिल करके अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन उन्हें अन्य तेज गेंदबाजों रेणुका सिंह और पूजा वस्त्राकर से अधिक सहयोग की जरूरत है। पूजा पिछले मैच में नहीं खेली थी।
विज्ञापन

आंकड़ों पर श्रीलंका पर भारी है भारत का पलड़ा  
भारत को श्रीलंका के खिलाफ खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा क्योंकि ग्रुप के अंतिम मैच में उसका सामना ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम से होगा। श्रीलंका के खिलाफ भारत को केवल जीत नहीं बल्कि बड़ी जीत की जरूरत है जिससे कि उसके नेट रन रेट में सुधार हो सके। श्रीलंका को अपने पहले दोनों मैच में हार का सामना करना पड़ा लेकिन भारत उसकी टीम को हल्के से लेने की गलती नहीं करेगा। आंकड़ों में श्रीलंका के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी है, लेकिन भारत को इस टीम ने एशिया कप के फाइनल में जख्म दिया था जिसके बाद भारतीय टीम अपने इस प्रतिद्वंदी के खिलाफ सतर्क होकर खेलेगी।

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...
भारतः स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, सजीवन संजना, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, रेणुका सिंह ठाकुर।
श्रीलंकाः विश्मी गुणारत्ने, चामरी अट्टापट्टू (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, निलाक्षी डि सिल्वा, हसिनी परेरा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), सुगंदीका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी, उदेशिका प्रबोधनी, इनोका रानावीरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed