फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs SA W T20 2024 India Women Weakness To Improve against South Africa Women for T20 Series

IND vs SA: भारतीय महिला टीम के पास टी20 सीरीज में बने रहने का अंतिम मौका, बल्लेबाजी में करना होगा सुधार

Sat, 06 Jul 2024 03:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 06 Jul 2024 03:33 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के इस मौजूदा दौरे में यह पहली जीत थी और इससे पहले उसे वनडे सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि एकमात्र टेस्ट में 10 विकेट से शिकस्त मिली थी।

विज्ञापन
IND W vs SA W T20 2024 India Women Weakness To Improve against South Africa Women for T20 Series
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women

विस्तार

भारतीय महिला टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में 12 रन से हार का सामना करना पड़ा था। दोनों टीमों के बीच रविवार को चेन्नई में दूसरा मुकाबला खेला जाएगा और अगर टीम को इस सीरीज में बने रहना है तो उसे बल्लेबाजी और फील्डिंग में सुधार करना होगा। भारत को शुक्रवार को हुए पहले मैच में कैच छूटने और बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन का खामियाजा भुगतना पड़ा जिससे टीम दक्षिण अफ्रीका के चार विकेट पर 189 रन के जवाब में 20 ओवर में चार विकेट पर 177 रन ही बना सकी। 
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के इस मौजूदा दौरे में यह पहली जीत थी और इससे पहले उसे वनडे सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि एकमात्र टेस्ट में 10 विकेट से शिकस्त मिली थी। दोनों टीमों के लिए कुछ चिंताएं बनी हुई हैं। भारत की ऋचा घोष और दक्षिण अफ्रीका की तजमिन ब्रिट्स को क्रमशः सिर में चोट और मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अनुसार ऋचा को कैच लेने में असफल रहने के बाद गर्दन में दर्द और चक्कर आया जिससे यह गेंद उनके चेहरे पर लगी। बीसीसीआई ने कहा, उन्हें स्कैन के लिए भेजा गया है और बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिट्स को अपने दाहिने पैर के निचले हिस्से में गंभीर चोट के कारण स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। हालांकि वह मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में आईं थी और उन्होंने पुष्टि की कि वह आगामी मैचों में खेलने के लिए तैयार हैं। मेजबान टीम के लिए उनका गेंदबाजी प्रदर्शन अच्छा रहा लेकिन खराब क्षेत्ररक्षण ने चिंता बढ़ा दी जिसमें तीन कैच छूटे और कुछ गलत क्षेत्ररक्षण हुआ।
विज्ञापन

शीर्ष क्रम को बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत
स्मृति मंधाना को छोड़कर भारत के बाकी बचे बल्लेबाजी शीर्ष क्रम को और बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है। कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्स की बदौलत हालांकि भारतीय मध्यक्रम प्रभावी रहा है जिन्होंने शुक्रवार को क्रमश: 35 और नाबाद 53 रन बनाए।दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका ने बल्लेबाजी में विशेषकर शीर्ष क्रम ने अच्छा प्रदर्शन किया। शुक्रवार को चेपॉक की पिच औसत से बेहतर थी और रविवार को भी कमोबेश ऐसी ही रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed