{"_id":"62235edc429a2f0bd0398cd3","slug":"ind-w-vs-pak-w-women-world-cup-2022-preview-playing-11-prediction-today-match-captain-and-vice-captain-india-vs-pakistan-women-world-cup","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK Women's World Cup: पाकिस्तान के खिलाफ अब तक नहीं हारी है भारतीय महिला टीम, ये हो सकती है प्लेइंग-11","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK Women's World Cup: पाकिस्तान के खिलाफ अब तक नहीं हारी है भारतीय महिला टीम, ये हो सकती है प्लेइंग-11
Sat, 05 Mar 2022 06:30 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट माउंगानुई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट माउंगानुई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 05 Mar 2022 06:30 PM IST
सार
उपकप्तान हरमनप्रीत कौर भी फॉर्म में लौट आई हैं। वो नंबर चार पर बैटिंग करती दिखेंगी। हरमन ने प्रैक्टिस मैच में शानदार शतक जड़ा था। भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ उनसे उसी फॉर्म को बरकरार रखने की उम्मीद करेगी।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान महिला विश्व कप 2022
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
2017 महिला वनडे विश्व कप में खिताब से चूकने के बाद भारतीय टीम इस साल रविवार को अपने अभियान की शुरुआत करेगी। भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से है। ऐसे में रविवार को फैन्स को एक हाईवोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है। भारत के लिए अच्छी बात यह है कि टीम में कप्तान मिताली राज, झूलन गोस्वामी, दीप्ति शर्मा, राजेश्वरी गायकवाड़ और पूनम यादव के रूप में कई अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं।
वहीं, पाकिस्तान की टीम इस विश्व कप में अपनी सबसे अनुभवी खिलाड़ी सना मीर के बिना उतरी है। ऐसे में कप्तान बिस्माह मारूफ की टीम को भारत जैसी बेहद ही मजबूत टीम को हराने के लिए शानदार प्रदर्शन करना होगा। मुकाबले से पहले भारत और पाकिस्तान के कप्तानों ने मुलाकात भी की और साथ में फोटो भी खिंचवाई।
विज्ञापन
वहीं, पाकिस्तान की टीम इस विश्व कप में अपनी सबसे अनुभवी खिलाड़ी सना मीर के बिना उतरी है। ऐसे में कप्तान बिस्माह मारूफ की टीम को भारत जैसी बेहद ही मजबूत टीम को हराने के लिए शानदार प्रदर्शन करना होगा। मुकाबले से पहले भारत और पाकिस्तान के कप्तानों ने मुलाकात भी की और साथ में फोटो भी खिंचवाई।
विज्ञापन
बिस्माह मारूफ और मिताली राज
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले विश्व कप में दोनों टीमों का प्रदर्शन
2017 में इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप में दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो भारत ने तब नौ मैच खेले थे और छह मैच जीते थे। राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेले गए विश्व कप में भारत को दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, टीम इंडिया ने उस साल पाकिस्तान को 95 रन से हराया था और सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थी।सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को 36 रन से शिकस्त दी थी। फाइनल में भारतीय टीम को इंग्लैंड ने नौ रन से हराया था। वहीं, पाकिस्तान ने सात मैच खेले थे और सातों में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में बिस्माह मारूफ पर अच्छा प्रदर्शन करने का मनोवैज्ञानिक दबाव भी होगा।
भारत बनाम पाकिस्तान महिला विश्व कप 2022
- फोटो : अमर उजाला
भारत-पाकिस्तान मैच के आंकड़े
आंकड़ों की बात करें तो भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कुल 10 वनडे मैच खेले हैं। इसमें से टीम इंडिया ने सभी 10 मुकाबले जीते हैं। वहीं, महिला वनडे विश्व कप में दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबले खेले गए हैं। भारत ने तीनों मैच में पाकिस्तान को हराया है। भारतीय टीम रविवार को इस बढ़त को कायम रखने उतरेगी। वहीं, पाकिस्तान भी इस मैच को जीतकर अपने अभियान की सही शुरुआत करने उतरेगी। ऐसे में एक हाईवोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है।
भारत बनाम पाकिस्तान महिला विश्व कप 2022
- फोटो : अमर उजाला
दोनों टीमों का हालिया रिकॉर्ड
भारत को विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज में 4-1 से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, जो एक मैच टीम इंडिया ने जीता, वह सीरीज का आखिरी मैच था। इसके बाद भारत ने दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ दो प्रैक्टिस मैच भी जीते। इससे टीम का मनोबल बढ़ा होगा।वहीं, पाकिस्तान की टीम पिछले पांच मैच से अजेय है। इस मैच में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना और पाकिस्तान की तेज गेंदबाज फातिमा सना के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है। वहीं, शानदार फॉर्म में चल रहीं पाकिस्तानी बल्लेबाज आलिया रियाज और भारत की दिग्गज झूलन गोस्वामी के बीच भी मुकाबला शानदार होगा।
भारत बनाम पाकिस्तान महिला विश्व कप 2022
- फोटो : अमर उजाला
भारत-पाकिस्तान की टीम कॉम्बिनेशन पर एक नजर
टीम कॉम्बिनेशन की बात करें तो भारतीय कप्तान मिताली राज इस विश्व कप में ज्यादा एक्सपेरिमेंट करने के मूड में नहीं होंगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ मिताली ने सभी खिलाड़ियों को परख लिया था। टीम इंडिया के लिए अच्छी बात ये है कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले सभी खिलाड़ी फिट हैं और फॉर्म में भी हैं।उपकप्तान हरमनप्रीत कौर भी फॉर्म में लौट आई हैं। वो नंबर चार पर बैटिंग करती दिखेंगी। हरमन ने प्रैक्टिस मैच में शानदार शतक जड़ा था। भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ उनसे उसी फॉर्म को बरकरार रखने की उम्मीद करेगी। ओपनिंग में स्मृति मंधाना और मध्यक्रम में अनुभवी मिताली और दीप्ति का रहना भारत को मजबूती देगा।
वहीं, पाकिस्तान के युवा खिलाड़ियों ने पिछले कुछ मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। निदा डार, आलिया रियाज और डायना बेग की प्रदर्शन के बदौलत पाकिस्तान टीम जीतने में कामयाब हो पाई है। इस मैच में भी इन पर ही अच्छा खेलने का दबाव होगा। इसके अलावा दो साल बाद क्रिकेट में वापसी करने वालीं कप्तान बिस्माह मारूफ को भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
भारत बनाम पाकिस्तान महिला विश्व कप 2022
- फोटो : अमर उजाला
संभावित प्लेइंग-11
भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्रकर, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़।पाकिस्तान: नाहिदा खान/सिदरा अमीन, मुनीबा अली (विकेटकीपर), जावेरिया खान, ओमैमा सोहेल, बिस्माह मारूफ, निदा डार, आलिया रियाज, फातिमा सना, डायना बेग, नशरा संधू, अनम अमीन/ऐमान अनवर