फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind w vs pak w t20 world cup 2023 live streaming telecast channel where how to watch india vs pakistan

IND W vs PAK W T20 Live Streaming: महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत, जानें कब-कहां देखें मैच

Sun, 12 Feb 2023 11:18 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन Published by: रोहित राज Updated Sun, 12 Feb 2023 11:18 AM IST
सार

India W vs Pakistan W (IND W vs PAK W) T20 World Cup Live Streaming, Telecast: भारत और पाकिस्तान का मैच पुरुष या महिला और किसी भी खेल में हो, मैच को लेकर उत्सुकता हर किसी के लिए रहती है। पिछली बार दोनों टीमें एशिया कप टी-20 मैच में आमने-सामने हुई थी जब भारतीय टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा था। भारत अपनी उस हार का भी बदला लेने के इरादे से उतरेगा।

विज्ञापन
ind w vs pak w t20 world cup 2023 live streaming telecast channel where how to watch india vs pakistan
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका में चल रहे महिला टी20 विश्व कप में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। दोनों टीमों के बीच यह मैच रविवार (12 फरवरी) को केप टाउन में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान का इस टूर्नामेंट में यह पहला मैच होगा। टीम इंडिया इस मैच में अनुभवी ओपनर स्मृति मंधाना के बगैर उतर सकती है। चोट के कारण उनका मैच में खेलना तय नहीं है।
विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान का मैच पुरुष या महिला और किसी भी खेल में हो, मैच को लेकर उत्सुकता हर किसी के लिए रहती है। पिछली बार दोनों टीमें एशिया कप टी-20 मैच में आमने-सामने हुई थी जब भारतीय टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा था। भारत अपनी उस हार का भी बदला लेने के इरादे से उतरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

कब है भारत और पाकिस्तान के बीच महिला टी20 विश्व कप का मैच?
भारत और पाकिस्तान के बीच महिला टी20 विश्व कप का मैच 12 फरवरी (रविवार) को खेला जाएगा।
विज्ञापन

कहां खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान के बीच महिला टी20 विश्व कप का मैच?
भारत और पाकिस्तान के बीच महिला टी20 विश्व कप का मैच केप टाउन के न्यूलैंड्स ग्राउंड में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा भारत और पाकिस्तान के बीच महिला टी20 विश्व कप का मैच?
भारत और पाकिस्तान के बीच महिला टी20 विश्व कप का मैच भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम छह बजे होगा।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
महिला टी20 विश्व कप के मैच प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार (Hotstar) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed