फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs NZ W: harmanpreet kaur speaks on winning 3rd odi and series gave credit to smriti mandhana

IND W vs NZ W: विश्व चैंपियन न्यूजीलैंड को हराकर खुशी से झूम उठीं हरमनप्रीत, इस खिलाड़ी को दिया जीत का श्रेय

Tue, 29 Oct 2024 11:16 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 29 Oct 2024 11:16 PM IST
सार

इस दौरान भारतीय कप्तान ने स्मृति मंधाना की प्रशंसा की। उन्होंने कहा- स्मृति को श्रेय देना चाहूंगी। वह शुरुआत में संघर्ष कर रही थी लेकिन वह रन बनाने में सफल रही।

विज्ञापन
IND W vs NZ W: harmanpreet kaur speaks on winning 3rd odi and series gave credit to smriti mandhana
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : @BCCIWomen

विस्तार

भारत ने मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम मुकाबले में छह विकेट से जीत के साथ 2-1 से सीरीज पर कब्जा जमा लिया। अहमदाबाद में खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने ब्रूक हैलीडे की 86 रनों की पारी की बदौलत 49.5 ओवर में 232 रन बनाए। जवाब में भारत ने 44.2 ओवर में चार विकेट पर 236 रन बनाए और तीसरा वनडे जीत लिया। मुकाबले के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टीम की तारीफ की। उन्होंने बताया कि वह किसी भी कीमत पर सीरीज जीतना चाहती थीं।
विज्ञापन

कप्तान ने जताई खुशी
हरमनप्रीत ने कहा- यह हमारे लिए महत्वपूर्ण था क्योंकि हम किसी भी कीमत पर यह श्रृंखला जीतना चाहते थे। जैसा कि मैंने सुबह कहा, हमने बहुत सी चीजों पर चर्चा की और वास्तव में खुश हूं कि हम आज इसे अंजाम दे पाए। जब भी हम खेलते हैं तो अपना शत प्रतिशत देना चाहते हैं लेकिन कभी-कभी चीजें आपके हिसाब से नहीं होती हैं। एक पेशेवर क्रिकेटर के रूप में आपको खुद को आगे बढ़ाते रहना चाहिए और आगे बढ़ते रहना चाहिए। हमने टीम बैठक में इन चीजों पर चर्चा की इसलिए बेहद खुश हूं कि हम पिछले मैच में हार के बाद वापसी कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंधाना की प्रशंसा में हरमनप्रीत ने पढ़े कसीदे
इस दौरान भारतीय कप्तान ने स्मृति मंधाना की प्रशंसा की। उन्होंने कहा- स्मृति को श्रेय देना चाहूंगी। वह शुरुआत में संघर्ष कर रही थी लेकिन वह रन बनाने में सफल रही। हमारी साझेदारी से बेहद खुश हूं। मालूम हो कि, इस मुकाबले में स्मृति मंधाना का तूफान आया। उन्होंने अपने वनडे करियर का आठवां शतक जड़ा। इस दौरान उन्हें यास्तिका भाटिया और हरमनप्रीत कौर का भरपूर साथ मिला। इस सीरीज के पहले मैच में उन्होंने पांच रन बनाए और दूसरे मुकाबले में खाता खोले बिना पवेलियन लौटी थीं। हालांकि, तीसरे वनडे में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और अपनी पारी के दौरान 10 चौके लगाए। 
विज्ञापन

सोफी डिवाइन का बयान
टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाली न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने कहा कि शीर्ष खिलाड़ी अमेलिया केर के चोटिल होने के कारण टीम पर असर पड़ा। उन्होंने कहा- मुझे अपनी खिलाड़ियों पर बहुत गर्व है। अपनी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (अमेलिया केर) के चोटिल होने के बाद हमारे पास सिर्फ 12 खिलाड़ी थीं। मुश्किल परिस्थितियों में हमने वाकई अच्छा प्रदर्शन किया इसलिए हमें अपनी टीम पर बहुत गर्व है। हमने वाकई कड़ी टक्कर दी और अब घर लौटने और थोड़ा ब्रेक लेने का समय आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed