फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs IRE W T20 Dream 11 Playing XI Prediction, Captain and Vice-Captain List News in Hindi

IND W vs IRE W T20 Playing 11: आयरलैंड पर जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाने उतरेगा भारत, जानें संभावित टीम

Mon, 20 Feb 2023 09:39 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जिक्यूबेरहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जिक्यूबेरहा Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 20 Feb 2023 09:39 AM IST
सार

भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ जीत हासिल कर सेमीफाइनल में अफनी जगह पक्की करना चाहेगी। वहीं, आयरलैंड की कोशिश टूर्नामेंट में एकमात्र जीत हासिल करने पर होगी।

विज्ञापन
IND W vs IRE W T20 Dream 11 Playing XI Prediction, Captain and Vice-Captain List News in Hindi
भारत बनाम आयरलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला टी20 विश्व कप 2023 के ग्रुप बी मैच में सोमवार को भारत और आयरलैंड पार्ल के बोलैंड पार्क में आमने-सामने होंगे। भारत के लिए सेमीफाइनल का समीकरण बहुत सीधा है। अगले मैच में जीत उन्हें इंग्लैंड के साथ सेमीफाइनल में ले जाएगी। ऐसे में वेस्टइंडीज और पाकिस्तान मुकाबले से बाहर हो जाएंगे। अगर भारत हारता है, तो पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के पास सेमीफाइनल खेलने का मौका रहेगा। एक हार टीम इंडिया को टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज का भाग्य अब उनके अपने हाथ में नहीं है, हालांकि उन्होंने रविवार को पाकिस्तान को तीन रन से हरा दिया और तीसरे स्थान पर हैं। यदि आयरलैंड भारत को हरा देता है, तो पाकिस्तान को आगे बढ़ने के लिए हीथर नाइट की इंग्लैंड के खिलाफ जीत की आवश्यकता होगी। भारत की तुलना में पाकिस्तान का नेट रन रेट बेहतर है।
विज्ञापन


आयरलैंड की बात करें तो यह टीम अपने तीन मैच हारकर विश्व कप से बाहर हो चुकी है। अब यह टीम जीत के साथ अपने सफर का अंत करना चाहेगी। आयरलैंड के लिए सबसे बड़ा खतरा भारत की विकेटकीपर ऋचा घोष होंगी। ऋचा घोष ने मेगा इवेंट में बेहद सटीकता के साथ एक फिनिशर की भूमिका निभाई है। 19 साल की यह खिलाड़ी इस विश्व कप में अब तक आउट नहीं हुई है और इससे पता चलता है कि वह किस फॉर्म में है। ऋचा ने तीन मैचों में 141.86 की स्ट्राइक रेट से 122 रन बनाए हैं। वह इंग्लैंड के खिलाफ 47 रन बनाकर नाबाद रहीं, लेकिन डेथ ओवरों में उनकी शानदार पारी व्यर्थ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयरलैंड के लिए ऑरला प्रेंडरगास्ट बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। 20 वर्षीय ऑरला आयरलैंड की प्रमुख रन-स्कोरर हैं, जिन्होंने 36.33 के औसत और 131.32 के स्ट्राइक-रेट से तीन मैचों में 109 रन बनाए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 61 रन बनाए थे। उनके नाम 6.22 के इकॉनमी रेट से एक विकेट भी है।

संभावित प्लेइंग इलेवन

भारतः शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), शिखा पांडे, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका ठाकुर सिंह।


आयरलैंडः एमी हंटर, गेबी लुईस, ओर्ला प्रेंडरगास्ट, लॉरा डेलनी (कप्तान), आइमर रिचर्डसन, लुईस लिटिल, मैरी वाल्ड्रॉन (विकेटकीपर), लिआह पॉल, अर्लीन केली, कारा मरे, जेन मैगुइरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed