{"_id":"685e833e4e3c0f91ee074c49","slug":"ind-w-vs-eng-w-t20-series-2025-india-women-vs-england-women-1st-t20i-match-preview-2025-06-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND W vs ENG W: विश्व कप की तैयारियों का आगाज करेगी भारतीय टीम, इंग्लैंड से शनिवार को होगा टी20 मैच में सामना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND W vs ENG W: विश्व कप की तैयारियों का आगाज करेगी भारतीय टीम, इंग्लैंड से शनिवार को होगा टी20 मैच में सामना
Fri, 27 Jun 2025 05:10 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 27 Jun 2025 05:10 PM IST
सार
हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली टीम आगामी पांच मैचों की सीरीज के जरिये इंग्लैंड की प्लेइंग कंडीशंस में खुद को ढालना चाहेगी। यहां दोनों का तीन वनडे मैचों की सीरीज में भी आमना-सामना होना है। विश्व कप के आयोजन में अभी लगभग एक साल का वक्त है, लेकिन पिछले साल ग्रुप चरण में बाहर होने वाली भारतीय टीम के लिए यह सीरीज बेहद महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
स्मृति मंधाना-हरमनप्रीत कौर
- फोटो : ANI
विस्तार
अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारियों की शुरुआत के लिए भारतीय महिला टीम के पास इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से अच्छा मौका नहीं होगा। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली टीम आगामी पांच मैचों की सीरीज के जरिये इंग्लैंड की प्लेइंग कंडीशंस में खुद को ढालना चाहेगी। यहां दोनों का तीन वनडे मैचों की सीरीज में भी आमना-सामना होना है। विश्व कप के आयोजन में अभी लगभग एक साल का वक्त है, लेकिन पिछले साल ग्रुप चरण में बाहर होने वाली भारतीय टीम के लिए यह सीरीज बेहद महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
शेफाली करेंगी ओपनिंग?
भारतीय टीम प्रबंधन इंग्लैंड की पिचों की प्रकृति और बदलते मौसम का खेल पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन करना चाहेगा। टीम प्रबंधन को इसके साथ ही यह पता करने का भी मौका मिलेगा कि इस तरह की परिस्थितियों में किस तरह के खिलाड़ी प्रभाव डाल सकते हैं। विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा की वापसी के अलावा भारत ने क्रांति गौड़, श्री चरणी और सायली सतघरे जैसे कुछ नए चेहरों को अपनी टीम में शामिल किया है। पूरी संभावना है कि शेफाली को स्मृति मंधाना के साथ पारी का आगाज करने का मौका दिया जाएगा, क्योंकि उमा छेत्री कुछ मैचों में सलामी बल्लेबाज के रूप में प्रभावित नहीं कर पाई थी।

स्नेह राणा और अमनजोत कौर की वापसी पर रहेंगी निगाहें
भारत का यह इस साल का पहला टी20 मैच है और ऑफ स्पिन ऑलराउंडर स्नेह राणा और तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर अमनजोत कौर की वापसी पर सबकी निगाहें रहेंगी। राणा फरवरी 2023 के बाद टीम में वापसी कर रही हैं और इस साल की महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में अच्छे प्रदर्शन से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। भारत को हालांकि तेज गेंदबाज रेणुका सिंह और पूजा वस्त्राकर की कमी खलेगी, जो चोटिल होने के कारण इस श्रृंखला से बाहर हैं। ऐसे में टीम प्रबंधन को अपनी युवा खिलाड़ियों से अच्छा प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

इंग्लैंड की इन खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान
भारतीय टीम की इस दौरे की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही और उसे दोनों अभ्यास मैच में हार का सामना करना पड़ा। अब उसका मुकाबला नैट सिवर-ब्रंट की अगुआई वाली मजबूत टीम से होगा। इंग्लैंड की टीम में एमी जोन्स, टैमी ब्यूमोंट, डैनी व्याट-हॉज और सोफी एक्लेस्टोन जैसे कई अनुभवी खिलाड़ी हैं। इनके अलावा इंग्लैंड एसी वोंग, एलिस कैप्सी और सोफिया डंकले जैसी प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों को भी मैदान में उतारेगा। ऐसी परिस्थितियों में भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, मंधाना, शेफाली, जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष को पहले मैच से ही अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

टीम इस प्रकार हैं
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, शुचि उपाध्याय, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, सायली सतघरे।
इंग्लैंड: नैट सिवर-ब्रंट (कप्तान), एम अर्लट, टैमी ब्यूमोंट (विकेटकीपर), लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फिलर, एमी जोन्स (विकेट कीपर), पैगे स्कोल्फील्ड, लिंसी स्मिथ, डैनी व्याट-हॉज, इसी वोंग।
नोट: मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू होगा।