{"_id":"632fd98fb5c2a263c670e23b","slug":"ind-w-vs-eng-w-deepti-sharma-mankad-charlie-dean-anderson-broad-sehwag-wasim-jaffer-aakash-chopra-reaction","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND W vs ENG W: दीप्ति शर्मा के मांकडिंग पर ब्रॉड-एंडरसन ने उठाए सवाल, सहवाग सहित इन दिग्गजों ने की बोलती बंद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND W vs ENG W: दीप्ति शर्मा के मांकडिंग पर ब्रॉड-एंडरसन ने उठाए सवाल, सहवाग सहित इन दिग्गजों ने की बोलती बंद
Sun, 25 Sep 2022 10:15 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 25 Sep 2022 10:15 AM IST
सार
लॉर्ड्स में दीप्ति शर्मा द्वारा नॉन-स्ट्राइकर एंड पर किया गया रनआउट 'मांकडिंग' के जैसा था। इस तरह से रोने आउट होने के बाद चारलोट डीन रोने लगीं। इंग्लैंड को यह रास नहीं आया।
विज्ञापन
दीप्ति शर्मा ने चारलोट डीन को नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रनआउट कर दिया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड को 16 रन से हराकर सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया। इस मैच का अंत जिस तरीके से हुआ उस पर विवाद हो गया। लॉर्ड्स में दीप्ति शर्मा द्वारा नॉन-स्ट्राइकर एंड पर किया गया यह रनआउट 'मांकडिंग' के जैसा था। इस तरह से रोने आउट होने के बाद चारलोट डीन रोने लगीं। इंग्लैंड को यह रास नहीं आया। कप्तान एमी जोन्स ने ही नहीं बल्कि कई इंग्लिश खिलाड़ियों ने इस पर अपनी नाराजगी जाहिर की। वहीं, भारत के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग सहित कई दिग्गजों ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया।
दरअसल, मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम 45.4 ओवर में 169 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 43.3 ओवर में नौ विकेट पर 153 रन बना लिए थे। चारलोट डीन 47 और फ्रेया डेविस 10 रन बनाकर नाबाद थीं। 44वें ओवर की चौथी गेंद को करने से पहले दीप्ति शर्मा ने नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़ी चारलोट डीन को रनआउट कर दिया। इंग्लैंड की टीम 16 रन से मैच हार गई।
इंग्लैंड के पक्ष में क्या बयान आए?
इंग्लैंड के दो दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड ने इसे खेल भावना के खिलाफ बताया। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज सैम बिलिंग्स ने भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, ''यह आउट खेल के नियम के हिसाब से सही था, लेकिन खेल भावना के हिसाब से नहीं। मेरी राय है कि नियम को बदलकर चेतावनी देने या पेनल्टी रन देने का कर देना चाहिए।''
विज्ञापन
भारत के समर्थन ने किसे क्या कहा?
सहवाग ने ट्वीट कर कहा, ''जिन्होंने इस खेल का ईजाद किया वही नियम भूल गए हैं।'' उन्होंने अपने ट्वीट में आईसीसी के नियम 41.16.1 का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। इसमें लिखा गया है, ''यदि नॉन स्ट्राइक बैटर किसी भी समय गेंदबाज द्वारा गेंद फेंकने से पहले क्रीज छोड़ता है और वह गेंदबाज नॉन-स्ट्राइक पर उसे रन आउट करता है, तो उसे आउट दिया जाएगा।''
दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर तबरेज शम्सी ने भी दीप्ति का समर्थन किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ''मैं यहां किसी के पक्ष में नहीं हूं, लेकिन मेरी राय यह है कि अगर गेंदबाजों को नियमों के कारण गेंदबाजी करते समय लाइन के पीछे रहने के लिए मजबूर किया जाता है तो बल्लेबाजों को लाइन के पीछे रहना सीखना होगा। नियम के अनुसार आपको यह सीखने की जरूरत है। मुझे यह सही लगेगा यदि हम सभी नियमों का पालन करें।''
भारत के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने कहा, ''यह वास्तव में काफी सरल है। जब गेंदबाज रन अप करना शुरू करता है तो गेंद खेल में आ जाती है। उस समय से एक बल्लेबाज या नॉन स्ट्राइकर के रूप में आपको गेंद पर नजर रखनी होगी, अगर आप थोड़े लापरवाह हैं, तो विरोधी आपको आउट कर देंगे।'' भारत के एक और पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने कहा, ''शाबाश, दीप्ति शर्मा। आपने सही काम किया''
दीप्ति ने कैसे किया डीन को रनआउट?
दरअसल, चारलोट नियमों के खिलाफ जाकर गेंद फेंकने से पहले रन के लिए क्रीज से बाहर निकल चुकी थीं। कप्तान हरमनप्रीत कौर और गेंदबाज दीप्ति शर्मा ने दो-तीन बार उन्हें ऐसा करते हुए देख लिया था। दीप्ति जब चौथी गेंद डालने के लिए आगे बढ़ीं और क्रीज तक पहुंची तो उन्होंने देखा कि चारलोट डीन गेंद फेंकने से पहले ही आगे बढ़ चुकी हैं। दीप्ति ने गेंद नहीं फेंका और डीन को रनआउट कर दिया। पहले ऐसा करने पर इसे मांकडिंग कहा जाता था, लेकिन अब आईसीसी ने इसे नियमों में शामिल कर लिया है। बल्लेबाज गलत तरीके से अब लाभ नहीं उठा सकता।
क्या कहते हैं आईसीसी के नियम?
आईसीसी ने इस साल मांकड़िग को लॉ 41.16 (अनुचित) खेल से रन-आउट नियम (38) में शामिल कर दिया था। आईसीसी के नियम 41.16.1 के मुताबिक, गेंदबाज के हाथ से गेंद छूटने से पहले अगर नॉन-स्ट्राइकर एंड का बल्लेबाज क्रीज से बाहर निकलता है तो उसे रनआउट किया जा सकता है। गेंदबाज थ्रो करके या अपने हाथ से विकेट में गेंद मार सकता है।