फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs ENG W After the defeat against England Shreyanka Patil said better fielding is needed

IND W vs ENG W: इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद भारत की श्रेयंका पाटिल, कहा- बेहतर फील्डिंग की है जरूरत

Fri, 08 Dec 2023 08:10 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 08 Dec 2023 08:10 AM IST
सार

रेणुका सिंह ठाकुर ने पहले ही ओवर में दो विकेट लिए लेकिन भारतीय टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी। इंग्लैंड ने छह विकेट पर 197 रन बना डाले। जवाब में भारतीय टीम छह विकेट पर 159 रन ही बना सकी।

विज्ञापन
IND W vs ENG W After the defeat against England Shreyanka Patil said better fielding is needed
श्रेयंका पाटिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ पहले महिला टी-20 मैच में 36 रन से मिली हार के बाद युवा ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल ने कहा कि भारत को गेंदबाजी में रफ्तार में विविधता के साथ बेहतर क्षेत्ररक्षण करना चाहिए था। रेणुका सिंह ठाकुर ने पहले ही ओवर में दो विकेट लिए लेकिन भारतीय टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी। इंग्लैंड ने छह विकेट पर 197 रन बना डाले। जवाब में भारतीय टीम छह विकेट पर 159 रन ही बना सकी।
विज्ञापन


पाटिल ने पत्रकारों से कहा, ''हमें गेंदबाजी में रफ्तार में विविधता की जरूरत थी। विकेट गेंदबाजों के अनुकूल नहीं था और बल्लेबाजों को काफी मदद मिल रही थी। डेथ ओवरों में गेंदबाजी आसान नहीं थी।''
विज्ञापन


भारत के लिए टी-20 क्रिकेट में पदार्पण करने वाली पाटिल ने स्वीकार किया कि भारत को फील्डिंग में सुधार करना होगा। उन्होंने कहा, ''विकेट बल्लेबाजी के लिए शानदार था लेकिन गेंदबाजी आसान नहीं थी। हमने अच्छा काम किया। हमने इस पर बात की है कि कैसे सुधार हो सकता है। फील्डिंग बेहतर हो सकती थी। हम शानदार वापसी करेंगे।''
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed