{"_id":"6866b309168884e11a0cff5b","slug":"ind-w-vs-eng-w-3rd-odi-preview-oval-match-updates-harmanpreet-kaur-smriti-mandhana-shree-charni-know-2025-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND W vs ENG W: अजेय बढ़त हासिल करने उतरेगी भारतीय टीम, तीसरे टी20 में श्री चरणी-हरमनप्रीत पर रहेंगी नजरें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND W vs ENG W: अजेय बढ़त हासिल करने उतरेगी भारतीय टीम, तीसरे टी20 में श्री चरणी-हरमनप्रीत पर रहेंगी नजरें
Thu, 03 Jul 2025 10:12 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओवल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओवल
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 03 Jul 2025 10:12 PM IST
सार
पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे मेहमान टीम शुक्रवार को तीसरे टी20 में जीत की हैट्रिक के साथ इतिहास रचने के इरादे से उतरेगी। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इस समय शानदार फॉर्म में है। उसने पांच मैच की सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड को रिकॉर्ड 97 रन से हराया तथा उसके बाद ब्रिस्टल में 24 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
स्मृति मंधाना-हरमनप्रीत कौर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहले दो मैच में आसान जीत दर्ज करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार टी20 सीरीज में जीत की दहलीज पर है। पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे मेहमान टीम शुक्रवार को तीसरे टी20 में जीत की हैट्रिक के साथ इतिहास रचने के इरादे से उतरेगी। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इस समय शानदार फॉर्म में है। उसने पांच मैच की सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड को रिकॉर्ड 97 रन से हराया तथा उसके बाद ब्रिस्टल में 24 रन से जीत दर्ज की जो इंग्लैंड की महिला टीम की इस मैदान पर खेल के सबसे छोटे प्रारूप में पहली हार थी। भारतीय महिला टीम ने 2006 में डर्बी में खेले गए एकमात्र मैच में इंग्लैंड को हराया था। तब से भारतीय महिला टीम इंग्लैंड के खिलाफ हर महिला टी20 सीरीज में जीत से वंचित रही है, चाहे वह घरेलू मैदान पर हो या बाहर।
विज्ञापन
हरमनप्रीत पर रहेंगी नजरें
यह प्रभावशाली प्रदर्शन भारत के लिए उत्साहजनक है, क्योंकि वे यहां की परिस्थितियों के अनुकूल खुद को ढालने की कोशिश कर रहे हैं, जो अगले वर्ष इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी महिला टी20 विश्वकप की तैयारी को देखते हुए काफी महत्व रखता है। भारतीय टीम ने अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उपकप्तान स्मृति मंधाना ने पहले मैच में शतक बनाया तो हरलीन देओल ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। दूसरे मैच में अमनजोत कौर और जेमिमा रोड्रिग्स ने अर्धशतक लगाकर टीम को मुश्किल स्थिति से उबारा और उसे मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। अब सभी की निगाहें बड़े शॉट लगाने वाली सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा पर टिकी हैं, जो अपनी छाप छोड़ने के लिए बेताब होंगी। टीम में वापसी करने वाली शेफाली ने पहले दो मैच में कुल मिलाकर 23 रन बनाए हैं। अभ्यास मैच के दौरान सिर में चोट लगने के बाद एहतियात के तौर पर पहले मैच में नहीं खेल पानी वाली कप्तान हरमनप्रीत ने दूसरे मैच में केवल दो गेंद का सामना किया और वह भी अहम पारी खेलना चाहेंगी।

दो मैचों में छह विकेट ले चुकी हैं युवा स्पिनर श्री चारणी
तेज गेंदबाज रेणुका सिंह और पूजा वस्त्राकर की अनुपस्थिति में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण ने सराहनीय प्रदर्शन किया है। बाएं हाथ की स्पिनर श्री चारणी अपनी पहली सीरीज में ही स्टार खिलाड़ी बनकर उभरी हैं। इस 20 वर्षीय खिलाड़ी ने छह विकेट चटकाए हैं और उनका इकॉनमी रेट भी सबसे अच्छा रहा है। इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी समस्या सलामी बल्लेबाज सोफिया डंकले और डैनी व्याट-हॉज का अच्छी शुरुआत नहीं दे पाना है। उनकी गेंदबाजी भी औसत दर्जे की रही है।

टीमें इस प्रकार हैं
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, सयाली सतघरे, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, राधा यादव।
इंग्लैंड: नताली साइवर-ब्रंट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट (विकेट कीपर), सोफिया डंकले, एमी जोन्स (विकेट कीपर), डैनी व्याट-हॉज, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, पैगे शॉल्फिल्ड, एम अर्लट, लॉरेन बेल, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फिलर, लिन्सी स्मिथ, इसी वोंग।