{"_id":"64b8186b0858d8549606a8f4","slug":"ind-w-vs-ban-w-indian-womens-team-got-a-big-win-against-bangladesh-jemimah-rodrigues-shines-series-level-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND W vs BAN W: बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय महिला टीम को मिली बड़ी जीत, जेमिमा चमकीं; सीरीज 1-1 की बराबरी पर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND W vs BAN W: बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय महिला टीम को मिली बड़ी जीत, जेमिमा चमकीं; सीरीज 1-1 की बराबरी पर
Wed, 19 Jul 2023 10:37 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मीरपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मीरपुर
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 19 Jul 2023 10:37 PM IST
सार
दाएं हाथ की बल्लेबाज जेमिमा ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 86 रन की पारी खेली और उनके दम पर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 228 रन बनाए। जेमिमा ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 78 गेंदों में नौ चौके भी लगाए।
विज्ञापन
जेमिमा रोड्रिग्स
- फोटो : BCCI Women/Twitter
विस्तार
जेमिमा रोड्रिग्स के ऑलराउंड प्रदर्शन की मदद से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार को बांग्लादेश को दूसरे वनडे मैच में 108 रनों से शिकस्त देकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। अब तीन मैचों की सीरीज का अंतिम और आखिरी मैच शनिवार को खेला जाएगा। कप्तान हरमनप्रीत कौर की टीम को पहले मैच में शिकस्त मिली थी।
दाएं हाथ की बल्लेबाज जेमिमा ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 86 रन की पारी खेली और उनके दम पर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 228 रन बनाए। जेमिमा ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 78 गेंदों में नौ चौके भी लगाए। जेमिमा के अलावा हरमनप्रीत कौर (52) और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (36) ने अपना-अपना योगदान दिया। भारत एक समय 68 रन पर तीन विकेट गंवा चुका था, लेकिन जेमिमा एक छोर से रन बटोरती रहीं। उन्होंने अपने वनडे करियर का चौथा, जबकि हरमनप्रीत ने 18वां अर्धशतक लगाया। मेजबान टीम की ओर से नाहिदा अख्तर (2/37) और सुल्ताना खातुन (2/41) को दो-दो विकेट मिले।
जेमिमा ने गेंदबाजी में भी किया कमाल
जवाब में बांग्लादेश की टीम फरगाना हक (47) और रितु मोनी (27) के बीच चौथे विकेट की 68 रन की साझेदारी से तीन विकेट पर 106 रन बनाकर अच्छी टक्कर दे रही थी। हालांकि, इस साझेदारी के टूटने के बाद मेजबान टीम 35.1 ओवर में 120 रन पर ढेर होकर मैच हार गई। जेमिमा ने गेंदबाजी में भी दमदार प्रदर्शन किया और 3.1 ओवर में तीन रन देकर चार विकेट चटकाए। लेग स्पिनर देविका वैद्य (3/30) ने भी विकेट हासिल किए। सितंबर के बाद अपना पहला वनडे मैच खेल रहीं तेज गेंदबाज मेघना सिंह ने मुर्शीदा खातून (12) को पवेलियन भेजा।
विज्ञापन
हरमनप्रीत के बाएं हाथ में दर्द
इससे पहले जेमिमा ने हरलीन देओल (25) के साथ भी 55 रन की साझेदारी की। हरमनप्रीत के बाएं हाथ में दर्द के कारण रिटायर्ड हर्ट होने पर हरलीन क्रीज पर उतरी थीं। इसके बाद हरलीन भी आउट हो गईं और हरमनप्रीत पारी के अंतिम ओवरों में मैदान पर उतरीं और अपना अर्धशतक पूरा किया। हरमनप्रीत ने 88 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके जड़े। भारतीय बल्लेबाजों को बांग्लादेश के गेंदबाजों की सटीक लाइन और लेंथ के सामने रन बनाने में परेशानी हुई। भारत के रनों का शतक 28वें ओवर में पूरा हुआ।