फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs BAN W Harmanpreet Kaur got angry in Bangladesh hit the stumps VIDEO WATCH

IND W vs BAN W: बांग्लादेश में हरमनप्रीत कौर को आया गुस्सा, स्टंप पर मारा बैट; अंपायर पर लगाए गंभीर आरोप

Sat, 22 Jul 2023 08:48 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: रोहित राज Updated Sat, 22 Jul 2023 08:48 PM IST
सार

बांग्लादेश की महिला टीम ने 50 ओवर में चार विकेट पर 225 रन बनाए। जवाब में मेहबान टीम 49.3 ओवर में 225 रन पर ही ऑलआउट हो गई। इस तरह मुकाबला टाई हो गया और सीरीज 1-1 की बराबरी पर छूटा।

विज्ञापन
IND W vs BAN W Harmanpreet Kaur got angry in Bangladesh hit the stumps VIDEO WATCH
हरमनप्रीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और बांग्लादेश के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला टाई पर छूटा। ढाका में शनिवार (22 जुलाई) को खेले गए इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश की महिला टीम ने 50 ओवर में चार विकेट पर 225 रन बनाए। जवाब में मेहबान टीम 49.3 ओवर में 225 रन पर ही ऑलआउट हो गई। इस तरह मुकाबला टाई हो गया और सीरीज 1-1 की बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन


दोनों टीमों के बीच मैच के दौरान एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया। भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर मैच के दौरान कई गुस्से में आ गईं। उनका गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्होंने स्टंप पर बैट मार दिया। इतना ही नहीं उन्होंने अंपायर से काफी देर तक बहस की। इसके बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में उन्होंने इतना तक कह दिया कि अगली बार से बांग्लादेश दौरे पर खराब अंपायरिंग के लिए तैयार होकर आना पड़ेगा।
विज्ञापन



क्या है पूरा मामला?
भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 139 रन पर तीन विकेट गंवा चुकी थी। यास्तिका भाटिया पांच और शेफाली वर्मा चार रन बनाकर आउट हुए। स्मृति मंधाना ने 59 रन से बनाए थे। मंधाना के आउट होने के बाद हरलीन देओल का साथ देने के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर क्रीज पर आईं, लेकिन वह ज्यादा देर तक बल्लेबाजी नहीं कर सकीं। हरमनप्रीत 14 रन बनाकर नाहिदा अख्तर की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गईं

34वें ओवर में नाहिदा की चौथी गेंद पर हरमनप्रीत ने स्वीप लगाने का प्रयास किया। वह शॉट मिस कर गईं। गेंदबाज और साथी खिलाड़ियों ने आउट की अपील की तो अंपायर ने हरमनप्रीत के खिलाफ फैसला दिया। आउट दिए जाने के बाद वह नाराज हो गईं। उन्होंने गुस्से में स्टंप पर बल्ला मार दिया और पवेलियन जाते-जाते अंपायर को इशारों में बताया कि गेंद पहले बल्ले से लगी थी। इसके अलावा हरमनप्रीत ने दर्शकों को अंगूठा भी दिखाया।
 

हरमनप्रीत ने क्या कहा?
हरमनप्रीत ने मैच टाई होने के बाद उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि मैच में हमें बहुत कुछ सीखने को मिला। जिस तरह की अंपायरिंग हो रही थी, उससे हम बहुत हैरान थे। अगली बार जब हम बांग्लादेश आएंगे तो सुनिश्चित करेंगे कि हमें इस प्रकार की अंपायरिंग से निपटना होगा और उसके अनुसार खुद को तैयार करना होगा। बीच में हमने कुछ रन लुटाए लेकिन जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे और हमने खेल पर बहुत अच्छी तरह से नियंत्रण रखा था, लेकिन जैसा कि मैंने पहले बताया था कि कुछ खराब अंपायरिंग की गई थी। हम अंपायरों द्वारा दिए गए कुछ निर्णयों से वास्तव में निराश हैं।''



इस मैच को देखने के लिए भारतीय हाई कमीशन से अधिकारी भी पहुंचे थे। मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान किसी भी अधिकारी को नहीं बुलाया गया। इस पर भी हरमनप्रीत ने अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने इंटरव्यू में कहा, ''अंत में भारत के हमारे हाई कमीशन भी यहां है। मुझे लगता है कि आपको यहां उन्हें आमंत्रित करना चाहिए थे, लेकिन यह भी ठीक है।'' हरमनप्रीत ने अधिकारियों को स्टेडियम में आने के लिए धन्यवाद कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed