Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs AUS W: Indian Womens team vs Australia womens team 3rd odi match highlights and updates

IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिला टीम को तीसरे मैच में 185 रनों से हराया, 3-0 से नाम की वनडे सीरीज

Sun, 01 Mar 2026 06:08 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होबार्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होबार्ट Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 01 Mar 2026 06:08 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को तीसरे वनडे मुकाबले में 185 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया।

विज्ञापन
IND W vs AUS W: Indian Womens team vs Australia womens team 3rd odi match highlights and updates
हरमनप्रीत कौर और क्रांति गौड़ - फोटो : PTI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को तीसरे वनडे मुकाबले में 185 रनों से हरा दिया। रविवार को होबार्ट में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से मिले 410 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम 224 रन बनाकर सिमट गई। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया ने स्टार खिलाड़ी एलिसा हीली को धमाकेदार जीत के साथ वनडे क्रिकेट से विदाई दी।
विज्ञापन


भारत की पारी
ऑस्ट्रेलिया से मिले 410 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। स्मृति मंधाना बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं। वहीं, प्रतिका रावल 21 गेंदों में 27 रन बनाकर एनाबेल सदरलैंड का शिकार बनीं। पहले दो वनडे मैचों में अर्धशतक लगाने वालीं कप्तान हरमनप्रीत कौर इस मुकाबले में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और 25 रन बनाकर आउट हुईं। हरलीन देओल 14 रन बनाकर रनआउट हुईं। 29 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 42 रन बनाने के बाद जेमिमा रोड्रिग्स को एश्ले गार्डनर ने पवेलियन भेजा। दीप्ति शर्मा 29 रन ही बना सकीं, जबकि ऋचा घोष 18 रन बनाकर अलाना किंग की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुईं। स्नेह राणा ने 74 गेंदों का सामना करते हुए 44 रन बनाए। भारतीय टीम ने निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाए, जिसके चलते हरमनप्रीत एंड कंपनी को बड़ी हार झेलनी पड़ी। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी में अलाना किंग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर में सिर्फ 33 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए, जबकि जॉर्जिया वेयरहम ने 2 विकेट चटकाए।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की पारी
इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने वनडे क्रिकेट में अपना तीसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 409 रन लगाए। वनडे क्रिकेट में अपना आखिरी मुकाबला खेलने उतरीं कप्तान एलिसा हीली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए महज 98 गेंदों में 158 रनों की लाजवाब पारी खेली। वहीं, बेथ मूनी ने 84 गेंदों में 106 रन बनाए, जबकि जॉर्जिया वॉल ने 52 गेंदों में 62 रनों का योगदान दिया। भारतीय गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजों के आगे पूरी तरह से बेबस नजर आईं। श्री चरणी ने अपने 10 ओवर के स्पेल में 106 रन खर्च करते हुए 2 विकेट चटकाए, तो स्नेह राणा ने 66 रन देकर 2 विकेट निकाले। दीप्ति और रेणुका सिंह के खाते में एक-एक विकेट आया। पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं, दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 5 विकेट से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed