फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs AUS W T20 Dream 11 India vs Australia Women Playing XI Prediction, Captain and Vice-Captain List

IND W vs AUS W: बेटियों के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात साल बाद टी-20 सीरीज जीतने का मौका, तितास से फिर उम्मीद

Sun, 07 Jan 2024 04:59 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 07 Jan 2024 04:59 PM IST
सार

India Women vs Australia Women Playing 11 Team : वनडे सीरीज में तीनों मैच गंवाने के बाद भारतीय महिला टीम ने पहले टी-20 मैच में खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करके ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी थी।

विज्ञापन
IND W vs AUS W T20 Dream 11 India vs Australia Women Playing XI Prediction, Captain and Vice-Captain List
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय महिला टीम के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात साल बाद टी-20 शृंखला जीतने का मौका है। पहले मैच में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर की भारतीय टीम अब रविवार को दूसरा मैच जीतकर तीन मैचों की शृंखला अपने नाम करने की कोशिश करने उतरेगी। पहले मैच में भारत ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया था। दूसरे मैच में भी टीम से ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद है। भारत ने इससे पहले 2016 में ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर तीन मैच की शृंखला में 2-1 से हराया था।
विज्ञापन


वनडे सीरीज में तीनों मैच गंवाने के बाद भारतीय महिला टीम ने पहले टी-20 मैच में खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करके ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी थी। भारतीय टीम ने इस मैच में न सिर्फ क्षेत्ररक्षण में चुस्ती दिखाई बल्कि उसके गेंदबाजों ने भी ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को खुलकर नहीं खेलने दिया। भारत के सामने 142 रन का लक्ष्य था जो उसने शैफाली वर्मा (नाबाद 64) और स्मृति मंधाना (54) के बीच पहले विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी के दम पर आसानी से हासिल कर लिया।
विज्ञापन


तितास के खिलाफ रन बनाना आसान नहीं
भारतीय गेंदबाजों ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया। युवा गेंदबाज तितास साधू ने चार ओवर में 17 रन देकर चार विकेट लिए। इनमें से तीन विकेट उन्होंने पावरप्ले में लिए थे। उनके खिलाफ रन बनाना आसान नहीं है। स्पिनर दीप्ति शर्मा और श्रेयंका पाटिल ने दो-दो विकेट लेकर उनका अच्छा साथ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


300वां मैच खेलने उतरेंगी पैरी
भारतीय टीम को सीरीज जीतने के लिए अपने प्रदर्शन में निरंतरता दिखानी होगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के जवाबी हमले से भी सतर्क रहना होगा। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एलिसे पैरी अपने 300वें अंतरराष्ट्रीय मैच का जश्न जीत के साथ मनाना चाहेंगी। ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने कहा, ‘हम वास्तव में रविवार को होने वाले मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह हमारी टीम के लिए पैरी की उपलब्धि का जश्न मनाने का शानदार अवसर है। उनके 300वें मैच का हिस्सा बनने को लेकर वास्तव में प्रत्येक खिलाड़ी उत्साहित है। वह इस पर बात नहीं करना चाहती है क्योंकि इससे उसे लगता है कि वह उम्रदराज हो गई हैं।’

ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद रहेगी कि पैरी बड़ा स्कोर बनाकर इस मैच को यादगार बनाने की कोशिश करेगी। भारत को उसके अलावा बेहतरीन फार्म में चल रही फोएबे लिचफील्ड से भी सतर्क रहना होगा जिन्होंने पिछले मैच में 49 रन बनाए थे।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, रेणुका सिंह, तितास साधू, पूजा वस्त्राकर।


ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली(कप्तान/विकेटकीपर), ऐश्ले गार्डनर, किम गार्थ, जेस जोनसन, अलाना किंग, फीबी लिचफील्ड, तहलिया मैकग्राथ, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed