{"_id":"62fcf85c3297aa399222b241","slug":"ind-vs-zim-1st-odi-live-streaming-telecast-channel-when-where-and-how-to-watch-india-vs-zimbabwe-odi-match","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ZIM ODI Live Streaming: जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में राहुल-चाहर की वापसी, जानें कहां देखें पहला मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ZIM ODI Live Streaming: जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में राहुल-चाहर की वापसी, जानें कहां देखें पहला मैच
Thu, 18 Aug 2022 10:30 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 18 Aug 2022 10:30 AM IST
सार
जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के जरिए लोकेश राहुल और दीपक चाहर अंतरराष्ट्रीय टीम में वापसी कर रहे हैं। दोनों खिलाड़ी चोट की वजह से लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे थे और अब इन दोनों पर सभी की नजरें रहेंगी।
विज्ञापन
भारत बनाम जिम्बाब्वे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और जिम्बाब्वे के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 18 अगस्त से हो रही है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच हरारे के मैदान पर खेला जाएगा। इस सीरीज में लोकेश राहुल टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं। राहुल लंबे समय बाद चोट से वापस लौटे हैं। उनके अलावा दीपक चाहर भी कई महीनों बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर रहे हैं। इन दोनों खिलाड़ियों पर सभी की नजरें रहेंगी। इसके अलावा कई युवा खिलाड़ियों को भी इस सीरीज में मौका दिया गया है, जो शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की करने के लिए बेताब होंगे।
जिम्बाब्वे की टीम ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था और वनडे-टी20 सीरीज में जीत हासिल की थी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
विज्ञापन
जिम्बाब्वे की टीम ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था और वनडे-टी20 सीरीज में जीत हासिल की थी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
विज्ञापन
कब होगा भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला वनडे मैच?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 18 अगस्त यानी गुरुवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा भारत और जिम्बाब्वे के बीच मैच?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला वनडे मुकाबला हरारे के सुपर स्पोर्ट्स क्लब मैदान में खेला जाएगा।
कब शुरू होगा भारत और जिम्बाब्वे का मुकाबला?
भारत और जिम्बाब्वे के मैच में भारतीय समयानुसार दोपहर 12:45 बजे से खेला जाएगा।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के प्रसारण का अधिकार सोनी नेटवर्क ग्रुप के पास हैं। आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क में अलग-अलग भाषाओं में यह मैच देख सकते हैं।
फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के सभी मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में सोनी लिव एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
फ्री में कैसे देखें मैच
डीडी फ्री डिश में इस मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा। डीडी स्पोर्ट्स चैनल के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। ऐसे में आप बिना कोई पैसा दिए इस सीरीज के मैच देख सकते हैं। इसके अलावा जियो टीवी पर भी यह मैच मुफ्त में देखा जा सकता है। जियो टीवी में आप सोनी के सभी चैनल मुफ्त में देख सकते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारत की संभावित टीम
शुभमन गिल, शिखर धवन, राहुल त्रिपाठी, केएल राहुल, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव/शाहबाज अहमद, अवेश खान, मोहम्मद सिराज/दीपक चाहर।
जिम्बाब्वे की संभावित टीम
तदिवानाशे मारुमनी, ताकुदज्वानाशे कैतानो, इनोसेंट काया, वेस्ले मधेवेरे, सिकंदर रज़ा, रेजिस चकाभवा (कप्तान), टोनी मुन्योंगा, ल्यूक जोंगवे, ब्रैड इवांस, विक्टर न्याउची, तनाका चिवंगा।
शुभमन गिल, शिखर धवन, राहुल त्रिपाठी, केएल राहुल, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव/शाहबाज अहमद, अवेश खान, मोहम्मद सिराज/दीपक चाहर।
जिम्बाब्वे की संभावित टीम
तदिवानाशे मारुमनी, ताकुदज्वानाशे कैतानो, इनोसेंट काया, वेस्ले मधेवेरे, सिकंदर रज़ा, रेजिस चकाभवा (कप्तान), टोनी मुन्योंगा, ल्यूक जोंगवे, ब्रैड इवांस, विक्टर न्याउची, तनाका चिवंगा।