{"_id":"61febb3d8a03954e513e715c","slug":"ind-vs-wi-west-indies-eye-on-winning-the-series-in-india-after-20-years-west-indies-captain-kieron-pollard-said-will-come-with-full-strength","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs WI: वेस्टइंडीज की नजर 20 साल बाद भारत में सीरीज जीतने पर, पोलार्ड ने कहा- पूरी मजबूती के साथ उतरेंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI: वेस्टइंडीज की नजर 20 साल बाद भारत में सीरीज जीतने पर, पोलार्ड ने कहा- पूरी मजबूती के साथ उतरेंगे
Sat, 05 Feb 2022 11:30 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:30 PM IST
सार
टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली 0-3 की हार को भुलाकर नई शुरुआत करने उतरेगी। दूसरी ओर, वेस्टइंडीज की नजर भारतीय जमीन पर 20 साल बाद वनडे सीरीज जीतना चाहेगी। विंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने कहा कि उनकी टीम इस चुनौती के लिए तैयार है।
विज्ञापन
कीरोन पोलार्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रविवार (छह फरवरी) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली 0-3 की हार को भुलाकर नई शुरुआत करने उतरेगी। दूसरी ओर, वेस्टइंडीज की नजर भारतीय जमीन पर 20 साल बाद वनडे सीरीज जीतना चाहेगी। विंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने मैच से एक दिन पहले कहा कि उनकी टीम इस चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार है।
पोलार्ड ने कहा कि 15 खिलाड़ी चयन के लिए उपलब्ध हैं। उन्होंने माना कि भारत का दौरा हमेशा से उनकी टीम के लिए मुश्किल होता है। पोलार्ड ने कहा, “"हम देखेंगे कि सबसे अच्छा संयोजन क्या है और हम सबसे अच्छे खिलाड़ियों के साथ उतरने का प्रयास करेंगे। भारत का दौरा करना हमेशा मुश्किल होता है। हमें इस पर ध्यान देने की जरूरत है कि हम क्या करना चाहते हैं और आपस में जानकारी साझा करेंगे।”
पोलार्ड ने इसके आगे कहा, “यहां हमारी क्षमता की परीक्षा होगी। एक मुश्किल विपक्ष के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर है। पिछली बार जब हम यहां थे तो हमने बढ़िया प्रदर्शन किया था। हमने सीरीज नहीं जीती, लेकिन हमने काफी मेहनत किया था। अब उससे एक कदम और आगे बढ़ने का समय आ गया है।”
विज्ञापन
वेस्टइंडीज की टीम पिछली बार भारत के दौरे पर 2019 में आई थी। तब उसे वनडे और टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। इस बार भारतीय टीम ने अपने स्टार तेज गेंदबाजों को आराम दिया है। वहीं, शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़ और श्रेयस अय्यर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे में विंडीज की टीम के पास बेहतरीन प्रदर्शन करने का मौका होगा।
भारत अपना 1000वां वनडे खेलेगा। टीम इंडिया की अगुवाई पोलार्ड के मुंबई इंडियंस के साथी रोहित शर्मा करेंगे। इस पर वेस्टइंडीज के कप्तान ने कहा “रोहित एक अच्छे इंसान हैं। वे नेतृत्व करना जानते हैं। यह उनके लिए भी सीखने का अवसर होगा। उन्होंने पहले भी कप्तानी की है, लेकिन जब आप पूर्णकालिक कप्तान होते हैं तो सबकुछ अलग होता है।”