फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI: West Indies Captain Says Team Trying to Learn from New Zealand Ahead of Test Series Against India

IND vs WI: 'न्यूजीलैंड से सीखने की कोशिश कर रहे हैं', भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बोले विंडीज कप्तान

Wed, 01 Oct 2025 04:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 01 Oct 2025 04:41 PM IST
सार

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के ट्रेनिंग सत्र से पूर्व चेज ने संवाददाताओं से कहा, 'बेशक हम अपने टेस्ट दर्जे को लेकर अभी काफी अच्छी स्थिति में नहीं हैं और (विश्व टेस्ट चैंपियनशिप) तालिका में हम नीचे हैं लेकिन हमें उसे पीछे छोड़ना होगा।'

विज्ञापन
IND vs WI: West Indies Captain Says Team Trying to Learn from New Zealand Ahead of Test Series Against India
रोस्टन चेज - फोटो : Windies Cricket twitter

विस्तार

वेस्टइंडीज की टीम टेस्ट प्रारूप में अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन करने में नाकाम रही है लेकिन उसके कप्तान रोस्टन चेज ने गुरुवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट से पूर्व कहा कि उनकी टीम वह दोहराने की कोशिश करेगी जो न्यूजीलैंड ने पिछले सत्र में भारत पर दबदबा बनाने के लिए किया था।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड पिछले साल भारत को 3-0 से हराकर मेजबान टीम को उसकी सरजमीं पर 12 साल में हराने वाली पहली टीम बनी थी। इसके साथ ही भारत का घरेलू सरजमीं पर लगातार 18 सीरीज में अजेय रहने का क्रम भी टूट गया।
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के ट्रेनिंग सत्र से पूर्व चेज ने संवाददाताओं से कहा, 'बेशक हम अपने टेस्ट दर्जे को लेकर अभी काफी अच्छी स्थिति में नहीं हैं और (विश्व टेस्ट चैंपियनशिप) तालिका में हम नीचे हैं लेकिन हमें उसे पीछे छोड़ना होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'न्यूजीलैंड टीम पिछले साल आई और भारत पर दबदबा बनाया इसलिए उन्होंने जो किया हम उससे सीखने का प्रयास कर रहे हैं और उन चीजों को दोहराने का प्रयास करेंगे जिससे कि हम कुछ अच्छा क्रिकेट खेल सकें और प्रतिस्पर्धा करते हुए सीरीज जीतने का प्रयास कर सकें।'

चेज ने कहा, 'विश्लेषक ने न्यूजीलैंड सीरीज की फुटेज भेजी है और हमने अहम बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया है। मैं पहले भी भारत में खेल चुका हूं और मुझे पता है कि स्पिन के अनुकूल हालात होंगे। पूरी संभावना है कि स्पिनरों को अधिक ओवर गेंदबाजी करनी पड़े और हम इस पर काम कर रहे हैं।'

हाल में वेस्टइंडीज के कप्तान बने 33 साल के चेज ने कहा कि उनकी टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 0-3 की हार को पीछे छोड़ना होगा। इस सीरीज के दौरान वेस्टइंडीज की टीम अपने न्यूनतम स्कोर 27 रन पर सिमट गई थी।

उन्होंने कहा, 'यह नई सीरीज है, यह नया दिन है। जो हो चुका है उसे हमें पीछे छोड़ना होगा और इस मानसिकता के साथ जाना होगा कि हम दबदबा बनाना चाहते हैं, हम जीत दर्ज करना चाहते हैं और मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते हैं। भगवान से मार्गदर्शन लें और टीम के रूप में एकजुट होकर खेलें।'

चेज ने कहा, 'हम भारत की सरजमीं पर हैं। हमें काफी समर्थन नहीं मिलेगा इसलिए हमें एक इकाई के रूप में एकजुट होना होगा। कोचिंग स्टाफ, खिलाड़ियों, प्रबंधन, हम सभी को मुश्किल समय में एक-दूसरे का समर्थन करना होगा और अच्छे समय में भी।'

चेज ने कहा कि वेस्टइंडीज की टीम दो मैच की सीरीज में कमजोर टीम के रूप में उतरेगी और उसके पास गंवाने के लिए कुछ नहीं है। वेस्टइंडीज के कप्तान ने कहा, 'हम कमजोर टीम के रूप में आए हैं। हमारे पास गंवाने के लिए कुछ नहीं है। मुझे लगता है कि यह हमें काफी खतरनाक टीम बनाता है, जब आपके पास गंवाने के लिए कुछ नहीं होता।'

उन्होंने कहा, 'मैदान पर उतरो और स्वतंत्र होकर खेलो क्योंकि सभी को हमारे हारने की उम्मीद है इसलिए हम मैदान पर उतरकर अच्छा क्रिकेट खेल सकते हैं।' चेज ने कहा कि वेस्टइंडीज ने दौरे के लिए कोई विशेष तैयारी नहीं की है लेकिन उन्हें अपने खिलाड़ियों पर भरोसा है।

उन्होंने कहा, 'सभी को अपने खेल के बारे में पता है और साथ ही पता है कि उनसे क्या अपेक्षएं हैं। भारत में मुख्य रूप से स्पिन को मदद मिलती है लेकिन कल मैंने पिच देखी थी और यह थोड़ी हरी नजर आ रही थी इसलिए अब तक हमें नहीं पता कि यह कैसी होगी।'

चेस ने कहा कि उन्हें पदार्पण का इंतजार कर रहे स्पिनर खैरी पियरे से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने कहा, 'वह काफी परिपक्व खिलाड़ी है। वह काफी क्रिकेट खेला है, विशेषकर सफेद गेंद का क्रिकेट लेकिन वह ऐसा खिलाड़ी है जो खेल के किसी भी प्रारूप से सामंजस्य बैठा सकता है।'


चेस ने कहा, 'चार दिवसीय (क्रिकेट) सत्र उसके लिए अच्छा रहा, लाल गेंद का सत्र। उसने सबसे अधिक विकेट चटकाए इसलिए वह यहां हैं। उम्मीद करते हैं अगर कल उसे खेलने का मौका मिलेगा तो वह तुरंत प्रभाव छोड़ेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed