फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI Test series Indian squad selection combination Will Rishabh Pant be able to make a comeback?

IND vs WI: पंत का वेस्टइंडीज के खिलाफ चुना जाना मुश्किल, करुण को दोबारा मिलेगा मौका? नीतीश पर भी होगी नजर

Mon, 22 Sep 2025 10:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 22 Sep 2025 10:29 PM IST
सार

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का इस सीरीज के लिए चुना जाना मुश्किल है क्योंकि वह अब भी चोट से पूरी तरह नहीं उबर सके हैं। टीम के चयन के लिए इस सप्ताह अजीत अगरकर की अध्यक्ष वाली चयन समिति की बैठक होनी है।

विज्ञापन
IND vs WI Test series Indian squad selection combination Will Rishabh Pant be able to make a comeback?
पंत और करुण नायर - फोटो : BCCI

विस्तार

एशिया कप के बाद भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसके लिए अगले कुछ ही दिनों में भारतीय टीम का एलान हो सकता है। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का इस सीरीज के लिए चुना जाना मुश्किल है क्योंकि वह अब भी चोट से पूरी तरह नहीं उबर सके हैं। टीम के चयन के लिए इस सप्ताह अजीत अगरकर की अध्यक्ष वाली चयन समिति की बैठक होनी है। 
विज्ञापन

बुधवार या गुरुवार को हो सकती है बैठक
पंत इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे ये लगभग तय है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि इंग्लैंड दौरे के लिए चुने गए अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर को दूसरी बार मौका मिलेगा या नहीं? नायर की आठ साल बाद भारतीय टीम में वापसी हुई थी, लेकिन वह इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके थे। चयन समिति की बैठक बुधवार या गुरुवार को आनलाइन होगी। यह भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दूसरे अनौपचारिक टेस्ट का दूसरा या तीसरा दिन भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेइंग-11 में चयन के लिए करुण के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी नीतीश रेड्डी होंगे जो अब फिट हैं और भारत ए टीम में भी हैं। पहले मैच में उन्हें अंतिम एकादश में नहीं चुना गया लेकिन दूसरे मैच में खेल सकते हैं। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट दो से छह अक्तूबर तक अहमदाबाद में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट दिल्ली में 10 से 14 अक्तूबर को होगा। इंग्लैंड के खिलाफ ओवल पर आखिरी टेस्ट में अर्धशतक जमाने वाले करुण ने सभी पारियों में अच्छी शुरुआत की। वह खराब फॉर्म में नहीं थे लेकिन ज्यादा रन नहीं बना सके। इसके बाद उनकी अंगुली में चोट लग गई और वह दलीप ट्रॉफी नहीं खेल सके। 
विज्ञापन

विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं जुरेल
भारत ए टीम के चयन के समय ही उन्हें फिट घोषित किया गया। यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, बी साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल का चयन तय है, जबकि ध्रुव जुरेल विकेटकीपर होंगे क्योंकि ऋषभ पंत अभी तक फिट नहीं हुए हैं। अब देखना यह है कि भारत अतिरिक्त बल्लेबाज को उतारता है या रेड्डी की तरह बल्लेबाजी ऑलराउंडर के साथ जाता है।

बुमराह को दिया जा सकता है ब्रेक
सभी के फिट होने पर तीन विशेषज्ञ स्पिनर रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर होंगे। तेज गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज का खेलना तय है जबकि जसप्रीत बुमराह को ब्रेक दिया जा सकता है। चयन समिति के प्रमुख अगरकर इस समय दुबई में हैं और कप्तान गिल तथा कोच गौतम गंभीर से बातचीत के लिए रुक गए हैं। अतिरिक्त बल्लेबाज के तौर पर देवदत्त पड्डिकल के नाम पर विचार किया जा सकता है। पहले ए टेस्ट में नाकाम रहे श्रेयस अय्यर अगर दूसरे मैच में खेलते हैं तो उन्हें रन बनाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed