फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI Test Coach Rahul Dravid praises domestic cricket credits smooth transition in Indian team

IND vs WI Test: कोच राहुल द्रविड़ ने की घरेलू क्रिकेट की तारीफ, भारतीय टीम में सहज बदलाव का दिया श्रेय

Thu, 20 Jul 2023 03:10 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद Published by: रोहित राज Updated Thu, 20 Jul 2023 03:10 PM IST
सार

द्रविड़ के संन्यास लेने के बाद चेतेश्वर पुजारा ने तीसरे नंबर के बल्लेबाज के रूप में अपनी भूमिका बखूबी निभाई थी और अब शुभमन गिल यह भूमिका निभा रहे हैं। यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में अपने पदार्पण पर ही 171 रन बनाकर सलामी बल्लेबाज के रूप में अपना दावा मजबूत किया।

विज्ञापन
IND vs WI Test Coach Rahul Dravid praises domestic cricket credits smooth transition in Indian team
राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने भारतीय क्रिकेट टीम में सहज बदलाव का श्रेय मजबूत घरेलू उपाय और टीम के अच्छे माहौल को दिया। द्रविड़ मुख्य कोच के रूप में अब भारतीय टीम में बदलाव के दौर को देख रहे हैं। वह एक खिलाड़ी के रूप में भी ऐसा दौर देख चुके हैं जब उनके साथ सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली जैसे खिलाड़ियों ने महेंद्र सिंह धोनी को जिम्मा सौंपा था। 
विज्ञापन


द्रविड़ के संन्यास लेने के बाद चेतेश्वर पुजारा ने तीसरे नंबर के बल्लेबाज के रूप में अपनी भूमिका बखूबी निभाई थी और अब शुभमन गिल यह भूमिका निभा रहे हैं। यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में अपने पदार्पण पर ही 171 रन बनाकर सलामी बल्लेबाज के रूप में अपना दावा मजबूत किया।
विज्ञापन


राहुल द्रविड़ ने क्या-क्या कहा?
द्रविड़ ने दूसरे टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ''यह घरेलू प्रणाली की बदौलत है। यह टीम के इर्द-गिर्द के माहौल की देन है कि युवा खिलाड़ी आते ही अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। विशेषकर बल्लेबाजी विभाग में इस तरह के खिलाड़ियों को तैयार करने का बहुत कुछ श्रेय घरेलू प्रणाली को जाता है। इसके अलावा टीम के अंदर के सहज माहौल के कारण भी युवा खिलाड़ी आते ही अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय कोच ने कहा, ''कई युवा खिलाड़ी हैं जो वनडे और टी-20 में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसलिए निश्चित तौर पर श्रेय घरेलू प्रणाली, राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी और उन कई लोगों को जाता है जिन्होंने हमारे लिए इसे संभव बनाया।'' द्रविड़ ने इसके साथ ही युवा खिलाड़ियों को आगाह किया कि उन्हें आगे कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।


जायसवाल और गिल को लेकर कही यह बात
द्रविड़ ने कहा, ''मैं जानता हूं कि जायसवाल और गिल जैसे खिलाड़ियों को आगे कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। मेरा मानना है कि आज के दौर में जब युवा खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करने लग जाते हैं और लोग उन्हें जानने लग जाते हैं तो फिर टीम उनके लिए रणनीति तैयार करने लग जाती हैं। इसलिए खिलाड़ियों को इसके लिए भी तैयार रहना होगा।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed