{"_id":"61f811cfe2580c1c4e56adea","slug":"ind-vs-wi-team-india-reached-ahmedabad-for-odi-series-first-match-on-6-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs WI: वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया पहुंची अहमदाबाद, 6 फरवरी को पहला मुकाबला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI: वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया पहुंची अहमदाबाद, 6 फरवरी को पहला मुकाबला
Mon, 31 Jan 2022 10:14 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 31 Jan 2022 10:14 PM IST
सार
लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अहमदाबाद के लिए अपनी रवानगी की तस्वीर पोस्ट की थी। वह विमान में शिखर धवन के साथ बैठे थे।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेस्टइंडीज के साथ 6 फरवरी से होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए सोमवार को टीम इंडिया अहमदाबाद पहुंच चुकी है। सभी खिलाड़ियों ने रविवार और सोमवार के बीच जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में प्रवेश किया।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने बताया- 'वे तीन दिन तक एकांतवास में रहेंगे।' रोहित शर्मा इस शृंखला के दौरान पहली बार भारत की सीमित ओवरों की टीम के नियमित कप्तान के रूप में उतरेंगे। वह पैर की मांसपेशियों में चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका नहीं जा पाए थे।
विज्ञापन
लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अहमदाबाद के लिए अपनी रवानगी की तस्वीर पोस्ट की थी। वह विमान में शिखर धवन के साथ बैठे थे। स्पिनर कुलदीप यादव की टीम में वापसी हुई है जबकि लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को पहली बार टीम में जगह मिली है।
कोविड-19 के जोखिम को देखते हुए बीसीसीआई ने तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के आयोजन स्थल की संख्या घटाकर दो कर दी है। तीनों टी20 कोलकाता में खेले जाएंगे। इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टी20 शृंखला जीतने के बाद वेस्टइंडीज की टीम भारत पहुंचेगी।

View this post on Instagram