फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI T20I Series Sunil Gavaskar Interesting statement on Team India defeat in West Indies

IND vs WI: विंडीज में भारत की हार पर गावस्कर का दिलचस्प बयान, युवाओं को लेकर कही बड़ी बात

Wed, 16 Aug 2023 03:01 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 16 Aug 2023 03:01 PM IST
सार

टीम इंडिया के लिए टी20 सीरीज में तीन खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। यशस्वी जायसवाल के अलावा तिलक वर्मा और मुकेश कुमार को खेलने का मौका मिला।

विज्ञापन
IND vs WI T20I Series Sunil Gavaskar Interesting statement on Team India defeat in West Indies
सुनील गावस्कर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम का वेस्टइंडीज दौरे पर मिला-जुला रहा। टेस्ट सीरीज 1-0 से जीतने के बाद टीम इंडिया किसी तरह वनडे में मेजबान टीम को 2-1 से हराने में कामयाब रही। टी20 सीरीज में भारत को जीत नहीं मिली। पहले दो मैच हारने के बाद उसने वापसी की और सीरीज को 2-2 पर पहुंचा दिया, लेकिन आखिरी मुकाबले को जीतकर वेस्टइंडीज ने सीरीज को 3-2 से अपने नाम कर लिया। युवा खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन टीम टी20 सीरीज में आउट ऑफ फॉर्म दिखी। टी20 के नतीजों को देखने के बाद भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने एक दिलचस्प बयान दिया।
विज्ञापन


गावस्कर ने एक इंटरव्यू में कहा, ''एक खिलाड़ी फ्रेंचाइजी स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर सकता है, लेकिन जब देश के लिए खेलने की बात आती है तो दबाव और अपेक्षाएं बढ़ जाती हैं। यहां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को भी कठिनाई होती है। हमने ऐसा कितनी बार देखा है जब अंडर-19 के खिलाड़ी सीनियर टीम में आगे नहीं बढ़ पाते हैं।'' टीम इंडिया के लिए टी20 सीरीज में तीन खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। यशस्वी जायसवाल के अलावा तिलक वर्मा और मुकेश कुमार को खेलने का मौका मिला।
विज्ञापन


युवाओं के लिए सीनियर स्तर पर चीजें अलग होती हैं: गावस्कर
गावस्कर ने कहा, "बच्चों के खिलाफ खेलते हुए बच्चे काफी अच्छे लगते हैं। जब वे सीनियर टीम के खिलाफ खेलते हैं, तो उन्हें अचानक पता चलता है कि जो चीज अंडर-19 स्तर पर केक के टुकड़े की तरह दिखती है, वह सीनियर स्तर पर अलग होती है।'' उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज की हार भारतीय टीम के लिए निराशाजनक नहीं होनी चाहिए, क्योंकि कैरेबियाई खिलाड़ियों ने अपने इतिहास में दो बार टी20 विश्व कप जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेस्टइंडीज से हारना शर्म की बात नहीं
गावस्कर ने कहा, ''वेस्टइंडीज से हार निराशाजनक नहीं होनी चाहिए। यह मत भूलिए कि उन्होंने दो बार आईसीसी टी20 विश्व कप जीता है और उनके खिलाड़ी आईपीएल में जिन विभिन्न फ्रेंचाइजियों के लिए खेलते हैं, उनके लिए मैच विजेता हैं। इसलिए वे शीर्ष पर हैं। अच्छी टी20 टीम से हारना कोई शर्म की बात नहीं है। हालांकि, यह इस बात की चेतावनी हो सकती है कि भारत को अपने पक्ष को मजबूत करने के लिए किन क्षेत्रों में सुधार करने की आवश्यकता है।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed