{"_id":"5bc2d795bdec225d4c0a8382","slug":"ind-vs-wi-prithvi-shaw-attacking-batting-is-helping-senior-players-of-team-india-says-roston-chase","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विपक्षी भी कर रहे शॉ की तारीफ, रोस्टन चेज ने आक्रामक बल्लेबाजी पर दिया यह बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विपक्षी भी कर रहे शॉ की तारीफ, रोस्टन चेज ने आक्रामक बल्लेबाजी पर दिया यह बयान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के ऑल राउंडर रोस्टन चेज का मानना है कि युवा पृथ्वी शॉ की आक्रामक बल्लेबाजी से भारत के सीनियर खिलाड़ी बिना किसी दबाव के आसानी से खुलकर खेल रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
सलामी बल्लेबाज शॉ ने दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन कैरेबियाई आक्रमण के खिलाफ 53 गेंद में 70 रन की बेहतरीन पारी खेलकर भारत को शानदार शुरूआत कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
चेज ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वे उससे अच्छी शुरूआत कराने की उम्मीद करते हैं और अन्य खिलाड़ी जो काफी परिपक्व हैं, वे आते हैं और एक या दो रन लेकर पारी को आगे बढ़ाते हैं।’
उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह उनकी रणनीति थी कि यह युवा खिलाड़ी आक्रामक खेल दिखाए जो उसकी नैसर्गिक प्रवृति है जिससे उसके बाद बल्लेबाजी के लिए आने वाले खिलाड़ियों के लिए आसानी हो जाए। हमने उनके बल्लेबाजों को रोकने का प्रयास किया।’
चेज ने आगे कहा कि, 'उनके तेजी से शुरूआत करने के बाद हमने काफी रक्षात्मक मैदान सजाया और उन पर दबाव बनाने की कोशिश की और इसका हमें फायदा भी मिला। लेकिन मैदान में कुछ खामियों का हमें खामियाजा भुगतना पड़ा।’