फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI Paddy Upton joins Rahul Dravid team for T20I world cup 2022 prepration

IND vs WI: 2011 वर्ल्ड कप जीत में अहम भूमिका निभाने वाला सदस्य टीम से जुड़ा, द्रविड़ के साथ कर चुके हैं काम

Tue, 26 Jul 2022 09:47 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद Published by: रोहित राज Updated Tue, 26 Jul 2022 09:47 PM IST
सार

अपटन को मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की सिफारिश पर टीम के साथ जोड़ा गया है। इस जोड़ी ने आईपीएल में साथ काम किया है। जब राहुल द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे तब अपटन फ्रेंचाइजी के साथ थे।

विज्ञापन
IND vs WI Paddy Upton joins Rahul Dravid team for T20I world cup 2022 prepration
राहुल द्रविड़ और पैडी अपटन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम को 2011 में वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूनिका निभाने वाले दक्षिण अफ्रीका पैडी अपटन एक बार फिर से टीम इंडिया के साथ जुड़ गए हैं। अपटन इस साल के अंत में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले वेस्टइंडीज में मानसिक कंडीशनिंग कोच के रूप में भारत के सहयोगी स्टाफ में शामिल हो गए हैं। 53 वर्षीय अपडट 2011 में तत्कालीन कोच गैरी कर्स्टन के साथ थे। वह पांच मैचों की टी20 सीरीज से अपनी सेवाएं देंगे। बीसीसीआई ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन


अपटन को मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की सिफारिश पर टीम के साथ जोड़ा गया है। इस जोड़ी ने आईपीएल में साथ काम किया है। जब राहुल द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे तब अपटन फ्रेंचाइजी के साथ थे। इसके बाद दिल्ली डेयरडेविल्स में बतौर मेंटर और कोच दोनों साथ काम कर चुके हैं। द्रविड़ 2016 में दिल्ली डेयरडेविल्स के मेंटर बने थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अपटन ने दक्षिण अफ्रीका की टीम के प्रदर्शन निदेशक के रूप में भी काम किया है। बाद में आईपीएल में अपनी भूमिका के अलावा सिडनी थंडर (बीबीएल) और लाहौर कलंदर्स (पीएसएल) के साथ टी20 सर्किट पर मुख्य कोच के रूप में भी काम किया है। हाल ही में वह राजस्थान रॉयल्स की टीम के साथ थे। फ्रेंचाइजी 2008 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंची थी। हालांकि, उसे खिताबी मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार मिली थी।

ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को कई सीरीज में हिस्सा लेना है। उसे वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज के बाद  जिम्बाब्वे में वनडे, अगस्त में एशिया कप, घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया से टी20 सीरीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे-टी20 सीरीज खेलनी है।

वेस्टइंडीज बनाम भारत टी-20 सीरीज का शेड्यूल 
  • पहला टी-20: त्रिनिदाद, 29 जुलाई
  • दूसरा टी-20: सेंट किट्स, एक अगस्त
  • तीसरा टी-20: सेंट किट्स, दो अगस्त
  • चौथा टी-20: लॉडरहिल, फ्लोरिडा, छह अगस्त
  • पांचवां टी-20: लॉडरहिल, फ्लोरिडा, सात अगस्त
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed