फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ind Vs Wi ODI Series Rohit Sharma Team India captain india vs west indies series ahmedabad rishabh pant

IND vs WI: ढाई महीने बाद मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं रोहित शर्मा, पंत और सूर्यकुमार के साथ अहमदाबाद पहुंचे

Mon, 31 Jan 2022 01:01 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 31 Jan 2022 01:01 PM IST
सार

टीम इंडिया के टी-20 और वनडे कप्तान रोहित शर्मा लगभग ढाई महीने बाद मैदान पर वापसी करने वाले हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद रोहित पहली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में नजर आएंगे। 

विज्ञापन
Ind Vs Wi ODI Series Rohit Sharma Team India captain india vs west indies series ahmedabad rishabh pant
ऋषभ पंत, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। उनके साथ टीम के बाकी खिलाड़ी भी यहां पहुंच रहे हैं। छह फरवरी से भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज होनी है। इसके लिए खिलाड़ियों को पहले ही अहमदाबाद के नरेंन्द्र मोदी स्टेडियम में एकत्रित होना है। यहां सभी खिलाड़ी पहले अभ्यास करेंगे फिर विंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के तीनों मैच इसी मैदान पर होंगे। 
विज्ञापन


रोहित शर्मा के साथ सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत भी अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। अहमदाबाद के लिए निकलने से पहले सूर्यकुमार यादव ने एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें इन तीनों खिलाड़ियों को देखा जा सकता है। वहीं युजवेन्द्र चहल ने भी शिखर धवन के साथ फोटो शेयर कर बताया है कि वो भी अहमदाबाद के लिए निकल चुके हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई महीने बाद भारत के लिए कोई मैच खेलेंगे रोहित
रोहित शर्मा लगभग ठाई महीने बाद भारत के लिए कोई मैच खेलेंगे। उससे पहले वो न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्हें आराम दिया गया था और अफ्रीका दौरे से पहले वो चोटिल हो गए थे। अब वो वेस्टइंडीज के खिलाफ वापसी कर रहे हैं। इस सीरीज में रोहित पहली बार नियमित कप्तान के रूप में वनडे टीम की कमान संभालेंगे। साथ ही विराट कोहली पहली बार रोहित की कप्तानी में कोई मैच खेलेंगे। 

टेस्ट टीम के कप्तानी भी बन सकते हैं रोहित
भारत की टी-20 और वनडे टीम की कमान संभालने के बाद रोहित शर्मा टेस्ट टीम के कप्तान भी बनाए जा सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-2 की हार के बाद विराट ने टेस्ट टीम की कप्तानी भी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक बल्लेबाज के रूप में भारत के लिए खेल रहे हैं। वहीं भारत को वेस्टइंडीज के बाद श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज से पहले रोहित को टेस्ट टीम का भी कप्तान बनाया जा सकता है। 

Ind Vs Wi ODI Series Rohit Sharma Team India captain india vs west indies series ahmedabad rishabh pant
भारत बनाम विंडीज - फोटो : social media
भारत के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी-20 खेलेगा वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेलेगी। पहले छह से 11 फरवरी तक वनडे मैच खेले जाएंगे। इसके बाद 16 से 20 फरवरी के बीच तीन टी-20 मैच खेले जाएंगे। वनडे सीरीज के सभी मैच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में होंगे। वहीं टी-20 सीरीज के सभी मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होंगे।

वनडे सीरीज का शेड्यूल
पहला वनडे- छह फरवरी, नरेंद्र मोदी स्टेडियम
दूसरा वनडे- नौ फरवरी, नरेंद्र मोदी स्टेडियम
तीसरा वनडे- 11 फरवरी, नरेंद्र मोदी स्टेडियम
 
टी-20 सीरीज का शेड्यूल
पहला टी-20- 16 फरवरी, ईडन गार्डन्स स्टेडियम
दूसरा टी-20- 18 फरवरी, ईडन गार्डन्स स्टेडियम
तीसरा टी-20- 20 फरवरी, ईडन गार्डन्स स्टेडियम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed