फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI ODI Good news for Indian team no new cases of Covid 19 in Team India camp found players started training with new captain Rohit Sharma

IND vs WI ODI: भारतीय टीम के लिए खुशखबरी, कोरोना संक्रमण के नए मामले नहीं मिले, खिलाड़ियों ने शुरू की ट्रेनिंग

Thu, 03 Feb 2022 07:58 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 03 Feb 2022 07:58 PM IST
सार

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए तैयारी शुरू कर दी है। कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने अहमदाबाद में अभ्यास किया। इससे पहले बुधवार (दो फरवरी) को टीम के कई सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

विज्ञापन
IND vs WI ODI Good news for Indian team no new cases of Covid 19 in Team India camp found players started training with new captain Rohit Sharma
राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए तैयारी शुरू कर दी है। कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने अहमदाबाद में अभ्यास किया। इससे पहले बुधवार (दो फरवरी) को टीम के कई सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इनमें शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़ और स्टैंडबाई खिलाड़ी नवदीप सैनी मुख्य थे। भारतीय टीम के लिए खुशी की बात है कि गुरुवार (तीन फरवरी) को हुए कोविड-19 टेस्ट में अन्य कोई खिलाड़ी कोरोना संक्रमित नहीं पाए गए हैं।
विज्ञापन


भारतीय टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में छह फरवरी को पहला वनडे खेलेगी। इसके बाद नौ फरवरी को दूसरा और 11 फरवरी को तीसरा वनडे खेला जाएगा। वनडे सीरीज के बाद तीन टी20 मैचों की सीरीज होगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 16, 18 और 20 फरवरी को टी20 मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि बुधवार के बाद कोई नया कोविड-19 मामला सामने नहीं आया है। कोरोना संक्रमित खिलाड़ियों को छोड़कर अन्य सभी खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू कर दिया है। सीनियर चयन समिति ने बुधवार को मयंक अग्रवाल को सात सदस्यों के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद वनडे टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीसीआई के अनुसार, टीम के सदस्यों को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे और टी20 सीरीज के लिए 31 जनवरी, 2022 को अहमदाबाद में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया था। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, "हर सदस्य को अहमदाबाद की यात्रा शुरू करने से पहले घर पर आरटी-पीसीआर परीक्षण से गुजरने के लिए भी कहा गया था। सभी सदस्यों ने टीम से जुड़ने के लिए यात्रा निगेटिव रिपोर्ट के बाद ही की थी।"

बीसीसीआई ने आधिकारिक जानकारी देते हुए कहा था कि शिखर धवन और स्टैंडबाई तेज गेंदबाज नवदीप सैनी का आरटी-पीसीआर टेस्ट सोमवार (31 जनवरी) को किया गया था। वे पॉजिटिव पाए गए। फील्डिंग कोच को दिलीप और सुरक्षा संपर्क अधिकारी बी. लोकेश भी पॉजिटिव पाए गए थे।


ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ का आरटी-पीसीआर टेस्ट मंगलवार (एक फरवरी) को किया था। वे संक्रमित पाए गए। वे सोमवार को हुए पहले दौर के टेस्ट में संक्रमित नहीं मिले थे। श्रेयस अय्यर और स्पोर्ट्स मसाज थेरेपिस्ट राजीव कुमार का टेस्ट आरटी-पीसीआर टेस्ट बुधवार (दो फरवरी) को हुआ था। पहले दो दौर के टेस्ट में दोनों निगेटिव पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed