फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI Odi 2022 Team India Head To Head Records In West Indies Shikhar Dhawan News In Hindi

IND vs WI: वेस्टइंडीज में 16 साल से वनडे सीरीज नहीं हारा भारत, चार सीरीज में 17 मैच खेले, सिर्फ चार हारे

Fri, 22 Jul 2022 08:56 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 22 Jul 2022 08:56 AM IST
सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत का रिकॉर्ड शानदार है। खासकर पिछले 16 साल में टीम इंडिया ने कैरिबियाई टीम को उसके घर में जाकर हराया है। इस दौरान वेस्टइंडीज 17 में से सिर्फ चार मैच जीत पाया है। 
 

विज्ञापन
IND vs WI Odi 2022 Team India Head To Head Records In West Indies Shikhar Dhawan News In Hindi
भारत बनाम वेस्टइंडीज रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर पहुंच चुकी है और बारिश के बीच पहले वनडे के लिए इनडोर अभ्यास भी शुरू कर दिया है। 22 जुलाई से शुरू हो रही वनडे सीरीज में टीम इंडिया जीत के इरादे से उतरेगी। शिखर धवन की अगुआई में भारत ने युवा टीम भेजी है और सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। धवन की युवा ब्रिगेड के सामने जीत दर्ज करने की चुनौती होगी। 
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत रिकॉर्ड शानदार है। पिछले 16 साल में भारत वेस्टइंडीज के खिलाफ उसके घर में ही कोई वनडे सीरीज नहीं हारा है। इस सीरीज में भारत के युवा खिलाड़ियों के सामने यह रिकॉर्ड बरकरार रखने की चुनौती होगी। 
विज्ञापन

वेस्टइंडीज में कैसा है रिकॉर्ड?
वेस्टइंडीज की जमीन पर भारत ने कैरिबियाई टीम के खिलाफ कुल नौ सीरीज खेली हैं। इनमें से चार सीरीज वेस्टइंडीज और पांच सीरीज भारत के नाम रही हैं। खास बात यह है कि शुरुआती तीन सीरीज वेस्टइंडीज ने जीती थी। वहीं, बाद की चार सीरीज भारत जीता है। वेस्टइंडीज ने भारत को आखिरी बार अपने घर में साल 2006 में हराया था। इसके बाद भारत ने चार बार वेस्टइंडीज का दौरा किया है और हर बार जीत हासिल की है। 2009 से लेकर 2019 के बीच भारत और वेस्टइंडीज ने कैरिबियाई धरती पर कुल 17 मैच खेले हैं और 10 मैच भारत जीता है, जबकि चार मैच वेस्टइंडीज ने जीते हैं। तीन मैच बेनतीजा रहे हैं। 

ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच कुल 22 वनडे सीरीज हुई हैं। इनमें से आठ सीरीज वेस्टइंडीज और 14  सीरीज भारत ने जीती हैं। दोनों टीमों के बीच कुल 136 वनडे मैच हुए हैं और 67 भारत के नाम रहे हैं। वहीं, 63 मैच वेस्टइंडीज ने जीते हैं। दो मैच टाई हुए और चार मैच बेनतीजा रहे। 

वेस्टइंडीज की धरती पर दोनों टीमों के बीच कुल 39 मैच हुए हैं। इनमें से 16 मैच भारत ने जीते हैं, जबकि 20 में वेस्टइंडीज को जीत मिली है। वहीं, तीन मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed