{"_id":"62efdde052df065f046ea814","slug":"ind-vs-wi-ishan-kishan-failed-in-fifth-t20-against-west-indies-fans-said-he-will-not-be-selected-in-asia-cup","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 में फेल हुए ईशान किशन, फैंस बोले- एशिया कप टीम से कटा पत्ता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 में फेल हुए ईशान किशन, फैंस बोले- एशिया कप टीम से कटा पत्ता
Sun, 07 Aug 2022 09:14 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 07 Aug 2022 09:14 PM IST
सार
किशन के साथ श्रेयस अय्यर ने इस मैच में ओपनिंग की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 4.3 ओवर में 38 रन की साझेदारी की। किशन ने धीमी बल्लेबाजी की। उन्हें डोमिनिक ड्रैक्स ने कप्तान निकोलस पूरन के हाथों कैच कराया।
विज्ञापन
ईशान किशन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम ने ईशान किशन को मौका दिया। चोटिल रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में हार्दिक पांड्या इस मैच में बतौर कप्तान उतरे। उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। रोहित की जगह ईशान किशन ने ओपनिंग की, लेकिन वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। किशन 13 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हो गए।
किशन के साथ श्रेयस अय्यर ने इस मैच में ओपनिंग की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 4.3 ओवर में 38 रन की साझेदारी की। किशन ने धीमी बल्लेबाजी की। उन्हें डोमिनिक ड्रैक्स ने कप्तान निकोलस पूरन के हाथों कैच कराया। किशन सिर्फ एक चौका लगाने में सफल हुए। उनका स्ट्राइक रेट 84.62 का रहा। किशन के प्रदर्शन को लेकर उनकी आलोचना सोशल मीडिया पर हो रही है। लोगों का कहना है कि खराब बल्लेबाजी करके उन्होंने एशिया कप टीम से अपना पत्ता कटवा लिया है।
विज्ञापन
किशन के साथ श्रेयस अय्यर ने इस मैच में ओपनिंग की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 4.3 ओवर में 38 रन की साझेदारी की। किशन ने धीमी बल्लेबाजी की। उन्हें डोमिनिक ड्रैक्स ने कप्तान निकोलस पूरन के हाथों कैच कराया। किशन सिर्फ एक चौका लगाने में सफल हुए। उनका स्ट्राइक रेट 84.62 का रहा। किशन के प्रदर्शन को लेकर उनकी आलोचना सोशल मीडिया पर हो रही है। लोगों का कहना है कि खराब बल्लेबाजी करके उन्होंने एशिया कप टीम से अपना पत्ता कटवा लिया है।
विज्ञापन
दरअसल, एशिया कप के लिए भारतीय टीम का एलान सोमवार (आठ अगस्त) को होना है। उससे पहले किशन के पास अपनी दावेदारी पेश करने का सुनहरा मौका था। इस मौके को मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज ने गंवा दिया। किशन का मुकाबला दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत और संजू सैमसन से है। इनमें से पंत और कार्तिक का दावा मजबूत है।
किशन की पिछली छह पारियों को देखें तो उन्होंने एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है। उन्होंने पिछला अर्धशतक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टनम में लगाया था। तब उन्होंने 54 रन की पारी खेली थी। उसके बाद से किशन ने 27, 15, 26, 3, 8 और 11 रन बनाए हैं। किशन के टी20 में ओवरऑल रिकॉर्ड को देखें तो 19 मैच में उन्होंने 30.16 की औसत से 543 रन बनाए हैं।