फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI Captain Hardik Pandya can achieve big in second T20I Jasprit Bumrah record on target
IND Inning
194/1 (29.2 ov)
Target: 296
Virat Kohli 65(49)*
Shubman Gill 96 (92)
IND need 102 runs in 20.4 remaining overs

IND vs WI: दूसरे टी20 में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं कप्तान हार्दिक पांड्या, निशाने पर बुमराह का रिकॉर्ड

Sat, 05 Aug 2023 08:40 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 05 Aug 2023 08:40 PM IST
सार

बुमराह चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। बुमराह सितंबर 2022 से चोट के कारण बाहर हैं। मार्च में न्यूजीलैंड में सर्जरी हुई थी। वह आयरलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज से वापसी करेंगे।

विज्ञापन
IND vs WI Captain Hardik Pandya can achieve big in second T20I Jasprit Bumrah record on target
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार (छह अगस्त) गुयाना में खेला जाएगा। प्रोविडेंस स्टेडियम में होने वाले इस मैच में टीम इंडिया सीरीज बराबर करने उतरेगी। त्रिनिदाद में खेले गए पहले मैच में वेस्टइंडीज ने चार रन से जीत हासिल की थी। वह सीरीज में 1-0 से आगे है। दूसरे टी20 में टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान हार्दिक पांड्या की नजर एक खास रिकॉर्ड पर होगी। वह अपने साथी जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ सकते हैं।
विज्ञापन


दरअसल, हार्दिक के पास टी20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में बुमराह को पीछे छोड़ने का मौका होगा। हार्दिक ने अब तक 70 विकेट हासिल किए हैं। बुमराह के नाम भी इतनी ही सफलता है। ऐसे में अगर भारतीय कप्तान को एक भी विकेट मिलता है तो वह दिग्गज तेज गेंदबाज से आगे निकल जाएंगे।
विज्ञापन

IND vs WI Captain Hardik Pandya can achieve big in second T20I Jasprit Bumrah record on target
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
आयरलैंड के खिलाफ सीरीज से वापसी करेंगे बुमराह
बुमराह चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। बुमराह सितंबर 2022 से चोट के कारण बाहर हैं। मार्च में न्यूजीलैंड में सर्जरी हुई थी। वह आयरलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज से वापसी करेंगे। उसमें वह टीम के कप्तान होंगे। भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पहले स्थान पर युजवेंद्र चहल हैं। उन्होंने 76 मैचों में 93 विकेट अपने नाम किए हैं।

टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी मैच विकेट
युजवेंद्र चहल 76 93
भुवनेश्वर कुमार 87 90
रविचंद्रन अश्विन 65 72
जसप्रीत बुमराह 60 70
हार्दिक पांड्या 77 70
विज्ञापन

IND vs WI Captain Hardik Pandya can achieve big in second T20I Jasprit Bumrah record on target
शाकिब अल हसन - फोटो : सोशल मीडिया
शाकिब अल हसन के नाम सबसे ज्यादा विकेट
चहल के बाद दूसरे पायदान पर अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैं। भुवनेश्वर ने अब तक 87 मैचों में 90 विकेट लिए हैं। वह पिछले काफी समय से टीम इंडिया के सदस्य नहीं हैं। आने वाले कुछ महीनों में उनकी वापसी मुश्किल ही नजर आ रही है। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने टी20 में सबसे ज्यादा 140 विकेट लिए हैं। उन्होंने अब तक 117 मैच खेले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed