फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI 2nd ODI Shai Hope score century in 100th ODI joins Shikhar Dhawan and David Warner club

IND vs WI: शाई होप 100वें वनडे में शतक लगाने वाले 10वें बल्लेबाज, शिखर धवन और डेविड वॉर्नर के क्लब में शामिल

Sun, 24 Jul 2022 11:34 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद Published by: रोहित राज Updated Sun, 24 Jul 2022 11:34 PM IST
सार

विंडीज के लिए शाई होप ने 115 रन की पारी खेली। उन्होंने अपने 100वें वनडे में शतक लगाया। वह ऐसा करने वाले वेस्टइंडीज के चौथे और दुनिया के 10वें बल्लेबाज हैं। होप ने 135 गेंद की पारी में आठ चौके और तीन छक्के लगाए। 

विज्ञापन
IND vs WI 2nd ODI Shai Hope score century in 100th ODI joins Shikhar Dhawan and David Warner club
शतक लगाने के बाद शाई होप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाई होप ने भारत के खिलाफ रविवार (24 जुलाई) को त्रिनिदाद में अपना 100वां वनडे मैच खेला। होप ने अपने 100वें वनडे में शानदार शतक लगाया है। यह उनके वनडे करियर का 13वां शतक है। इसके अलावा भारत के खिलाफ तीसरी बार उन्होंने 100 से ज्यादा रन की पारी खेली है। होप 100वें वनडे में शतक लगाने वाले दुनिया के 10वें बल्लेबाज बन गए हैं।
विज्ञापन


वह 100वें वनडे में शतक लगाने वाले वेस्टइंडीज के चौथे बल्लेबाज हैं। 16 साल बाद किसी खिलाड़ी ने विंडीज के लिए ऐसा किया है। पिछली बार रामनरेश सरवन ने 2006 में यह उपलब्धि हासिल की थी। सरवन से पहले विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने 2004 और गॉर्डन ग्रीनिज ने 1988 में 100वें वनडे में शतक लगाया। ग्रीनिज ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज थे।
विज्ञापन

IND vs WI 2nd ODI Shai Hope score century in 100th ODI joins Shikhar Dhawan and David Warner club
शाई होप - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के खिलाफ चौथी बार हुआ ऐसा
होप शतक लगाकर डेविड वॉर्नर और शिखर धवन के खास क्लब में शामिल हो गए। धवन और वॉर्नर ने भी 100वें वनडे में शतक लगाया है। होप से पहले धवन ने ही ऐसा किया था। भारत के चार बार किसी खिलाड़ी ने अपने 100वें वनडे में शतक लगाया।

100वें वनडे में शतक लगाने वाले खिलाड़ी
बल्लेबाज देश खिलाफ रन जगह साल
गॉर्डन ग्रीनिज वेस्टइंडीज पाकिस्तान 102* शारजाह 1988
क्रिस केन्यर्स न्यूजीलैंड भारत 115 क्राइस्टचर्च 1999
मोहम्मद यूसुफ पाकिस्तान श्रीलंका 129 शारजाह 2002
कुमार संगकारा श्रीलंका ऑस्ट्रेलिया 101 कोलंबो 2004
क्रिस गेल वेस्टइंडीज इंग्लैंड 132* लॉर्ड्स 2004
मार्कस ट्रेस्कोथिक इंग्लैंड बांग्लादेश 100* ओवल 2005
रामनरेश सरवन वेस्टइंडीज भारत 115* बेस्सेटेरे 2006
डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया भारत 124 बेंगलुरु 2017
शिखर धवन भारत दक्षिण अफ्रीका 109 जोहानिसबर्ग 2018
शाई होप वेस्टइंडीज भारत 115 त्रिनिदाद 2022

IND vs WI 2nd ODI Shai Hope score century in 100th ODI joins Shikhar Dhawan and David Warner club
निकोलस पूरन - फोटो : सोशल मीडिया
शाई होप और पूरन की शानदार बल्लेबाजी
वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 311 रन बनाए। उसने भारत को जीत के लिए 312 रन का लक्ष्य दिया। विंडीज के लिए शाई होप ने 115 रन की पारी खेली। उन्होंने अपने 100वें वनडे में शतक लगाया। वह ऐसा करने वाले वेस्टइंडीज के चौथे और दुनिया के 10वें बल्लेबाज हैं। होप ने 135 गेंद की पारी में आठ चौके और तीन छक्के लगाए। 

उनके अलावा कप्तान निकोलस पूरन ने 74 रन की पारी खेली। कायेल मेयर्स ने 39 और शामराह ब्रूक्स ने 35 रन बनाए। रोमारियो शेफर्ड 15 और अकील हुसैन छह रन बनाकर नाबाद रहे। रोवमन पॉवेल ने 13 रनों का योगदान दिया। ब्रैंडन किंग खाता नहीं खोल सके। भारत के लिए शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल और युजवेंद्र चहल को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed