फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI 1st ODI Sunil Gavaskar change DRS name replaced Dhoni Review System with Definitely Rohit System

IND vs WI 1st ODI: सुनील गावस्कर ने 'डीआरएस' का रखा नया नाम, धोनी की जगह इस दिग्गज को किया शामिल

Sun, 06 Feb 2022 06:59 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 06 Feb 2022 06:59 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मैदानी अंपायर के फैसले को चुनौती देने के लिए कप्तानों के पास डीआरएस (डिसीजन रिव्यू सिस्टम) लेने का आधिकार है। माना जाता है कि भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इसमें माहिर थे। डीआरएस लेने के बाद वे कम ही मौकों पर गलत साबित हुए हैं।

विज्ञापन
IND vs WI 1st ODI Sunil Gavaskar change DRS name replaced Dhoni Review System with Definitely Rohit System
महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मैदानी अंपायर के फैसले को चुनौती देने के लिए कप्तानों के पास डीआरएस (डिसीजन रिव्यू सिस्टम) लेने का आधिकार है। माना जाता है कि भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इसमें माहिर थे। डीआरएस लेने के बाद वे कम ही मौकों पर गलत साबित हुए हैं। इसलिए इसे प्रशंसक धोनी रिव्यू सिस्टम कहने लगे थे। अब भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने इसमें बदलाव किया।
विज्ञापन


गावस्कर ने भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले के दौरान डीआरएस को नया नाम दिया। गावस्कर ने मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए कहा, "पहले जब एमएस धोनी सही रिव्यू लेते थे, तो उसे धोनी रिव्यू सिस्टम कहा जाता था। अब रोहित शर्मा इसे सही तरह से इस्तेमाल कर रहे हैं, इसलिए आप इसे डेफिनेटली रोहित सिस्टम कह सकते हैं।"
विज्ञापन


बतौर पूर्णकालिक कप्तान पहली बार वनडे में मैदान पर उतरे रोहित ने तीन सफल रिव्यू लिए। गावस्कर इससे काफी प्रभावित नजर आए। उन्होंने रोहित की कप्तानी की जमकर तारीफ की। रोहित ने सबसे पहले डैरेन ब्रावो, फिर निकोलस पूरन और अंत में शामराह ब्रूक्स के खिलाफ सही रिव्यू लिया। तीनों पर तीसरे अंपायर का फैसला भारत के पक्ष में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वॉशिंगटन सुंदर ने 12वें ओवर की छठी गेंद पर डैरेन ब्रावो के खिलाफ अपील की। सुंदर ने अपील की, लेकिन अंपायर ने नॉटआउट करार दिया। गेंदबाज और विकेटकीपर ऋषभ पंत के कहने पर रोहित ने रिव्यू लिया। फैसला भारत के पक्ष में हुआ। ब्रावो 34 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद युजवेंद्र चहल ने 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर निकोलस पूरन के खिलाप अपील की। अंपायर ने फिर से नॉटआउट दिया। रोहित ने रिव्यू लिया और फैसला फिर से भारत के पक्ष में रहा।


22वें ओवर में युजवेंद्र चहल की गेंद शामराह ब्रूक्स के बल्ले से लगकर विकेटकीपर पंत के पास गई। चहल और पंत के साथ भारतीय खिलाड़ियों ने जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर ने आउट करार नहीं दिया। पंत से जब रोहित ने पूछा कि क्या आउट है तो उन्होंने कहा- नहीं। तभी पूर्व कप्तान विराट कोहली वहां पहुंच गए और उन्होंने कहा कि गेंद पहले बल्ले से लगी थी। कोहली ने कहने पर रोहित ने रिव्यू ले लिया और एक बार फिर से फैसला भारत के पक्ष में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed