फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs USA: What were the Indian players thinking during the chase against America? Shivam Dubey said this

IND vs USA: अमेरिका के खिलाफ चेज के दौरान क्या सोच रहे थे भारतीय खिलाड़ी? शिवम दुबे ने खोला राज, जानें

Thu, 13 Jun 2024 02:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 13 Jun 2024 02:59 PM IST
सार

उन्होंने कहा, 'मुझ पर कोई दबाव नहीं था। सभी सहयोगी स्टाफ और कोच ने मेरा समर्थन किया और मुझसे कहा- यह मुश्किल है, लेकिन तुम्हारे पास छक्के मारने की क्षमता है, इसलिए कोशिश जारी रखो।'

विज्ञापन
IND vs USA: What were the Indian players thinking during the chase against America? Shivam Dubey said this
शिवम दुबे - फोटो : ICC/T20 World Cup

विस्तार

भारत में सपाट पिचों पर बल्लेबाजी करने के आदी ऑलराउंडर शिवम दुबे ने स्वीकार किया कि यहां टी20 विश्व कप मैचों के दौरान दो गति वाली पिचों से सामंजस्य बैठाने में उन्हें काफी परेशानी हुई। दुबे ने कहा कि इन पिचों से उन्हें ऐसा लग रहा था कि वह रणजी ट्रॉफी खेल खेल रहे हों।
विज्ञापन


चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने बुधवार को अमेरिका के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच मुश्किल हालात में 35 गेंद में 31 रन की नाबाद पारी खेल भारत की सात विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ ही भारत ने सुपर आठ में अपनी जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मुझ पर कोई दबाव नहीं था। सभी सहयोगी स्टाफ और कोच ने मेरा समर्थन किया और मुझसे कहा- यह मुश्किल है, लेकिन तुम्हारे पास छक्के मारने की क्षमता है, इसलिए कोशिश जारी रखो।'
विज्ञापन
विज्ञापन


दुबे ने कहा, 'मैंने अतीत में जो किया है उस लेकर कभी खुद पर संदेह नहीं किया है। मैं बस यही सोचता हूं कि ये परिस्थितियां उस चीज की मांग नहीं करतीं जो मैंने सीएसके के लिए किया था। इन परिस्थितियों में एक अलग दृष्टिकोण की आवश्यकता होती है, इसलिए मैं आज अलग तरह से बल्लेबाजी कर रहा था।'

दुबे को रिजर्व में मौजूद एक अन्य पावर-हिटर रिंकू सिंह से पहले अपने चयन को सही साबित करने के लिए अब भी एक लंबा रास्ता तय करना है। दुबे विश्व कप टीम में जगह बनाने के बाद आईपीएल में पांच पारियों में सिर्फ 36 रन ही बना सके थे। उनकी मुश्किलें विश्व कप में भी जारी रहीं, जहां वह बुधवार को अंतत: संयमित पारी खेलने से पहले तीन मैचों में (बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में 14, आयरलैंड के खिलाफ शून्य और पाकिस्तान के खिलाफ तीन रन) विफल रहे थे।

जीत के लिए 111 रन के छोटे लेकिन मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए, भारत 44 रन पर तीन विकेट गंवाकर मुश्किल में था।  दुबे को भी मुश्किल का सामना करना पड़ा और शुरूआती कुछ गेंदों में उनकी टाइमिंग अच्छी नहीं थी। उन्होंने अपना खाता खोलने के लिए छह गेंदें लीं। वह 15 गेंदों में नौ रन बनाने के बाद 5वें ओवर में कोरी एंडरसन की गेंद पर 87 मीटर लंबा छक्का लगाने में सफल रहे।


दुबे ने छक्के के इंतजार के बारे में मजाक करते हुए कहा, 'ऐसा लगा जैसे रणजी ट्रॉफी खेल रहा हूं। मैं सफेद गेंद प्रारूप के बारे में नहीं सोच रहा था।' बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, 'पस्थितियां तय करती हैं कि आप यहां कैसे खेलना चाहते हैं। आपको छक्का मारने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ शॉट चुनना होगा।  मैं उस मौके का इंतजार कर रहा था। इस पिच पर पहली गेंद से बड़ा शॉट मारना आसान नहीं है। आपको अपना समय लेना होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed