फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs USA T20 World Cup 2024 New York Weather Forecast India vs America Pitch Report Nassau County Stadium

IND vs USA Weather: भारत-अमेरिका मैच पर बारिश का साया! जानिए क्या होगा न्यूयॉर्क की पिच और मौसम का हाल

Wed, 12 Jun 2024 06:39 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 12 Jun 2024 06:39 AM IST
सार

अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 विश्व कप 2024 का आयोजन हो रहा है। अमेरिका पहली बार आईसीसी के इवेंट की मेजबानी कर रहा है। ऐसे में न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में ड्रॉप इन पिच का इस्तेमाल किया जा रहा है जिसकी वजह से टूर्नामेंट उतना मजेदार नहीं लग रहा है।

विज्ञापन
IND vs USA T20 World Cup 2024 New York Weather Forecast India vs America Pitch Report Nassau County Stadium
भारत बनाम अमेरिका - फोटो : ICC/T20 World Cup

विस्तार

टी20 विश्व कप 2024 का 25वां मुकाबला बुधवार को भारत और अमेरिका के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें अपना तीसरा मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेलती नजर आएंगी। लगातार दो मैचों में जीत हासिल कर चुकी भारतीय टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। हालांकि, अमेरिका को हल्के में लेना खतरे से खाली नहीं होगा। हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराया था।  इस टूर्नामेंट में कई मुकाबलों पर बारिश ने कहर बरपाया है। ऐसे में फैंस इस मैच को लेकर चिंतित हैं। आइये जानते हैं.....
विज्ञापन


कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला 12 जून को खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार इस टूर्नामेंट में आमने-सामने होंगी। भारतीय समयानुसार यह मैच रात आठ बजे शुरू होगा जबकि लोकल समय के अनुसार यह मैच सुबह 10 बजे शुरू होगा। मौसम रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान बारिश के चांसेस छह प्रतिशत होंगे। भले ही यह प्रतिशत कम है लेकिन न्यूयॉर्क के मौसम का भरोसा नहीं किया जा सकता है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले बारिश की संभावना पांच प्रतिशत जताई गई थी। मैच के दौरान रुक-रुककर बारिश हुई थी। मैच के दौरान न्यूयॉर्क का तापमान 27 डिग्री तक रह सकता है। वहीं, हवा 10-15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। इसके अलावा आर्द्रता 53 से 64 प्रतिशत तक हो सकती है।
विज्ञापन


क्या कहती है पिच रिपोर्ट?
अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 विश्व कप 2024 का आयोजन हो रहा है। अमेरिका पहली बार आईसीसी के इवेंट की मेजबानी कर रहा है। ऐसे में न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में ड्रॉप इन पिच का इस्तेमाल किया जा रहा है जिसकी वजह से टूर्नामेंट उतना मजेदार नहीं लग रहा है। इस मैदान पर एक के बाद एक लो स्कोरिंग मैच हो रहे हैं। बड़ी से बड़ी टीम के लिए 100 रन भी बनाना पहाड़ लांघना साबित हो रहा है। ऐसे में भारत बनाम अमेरिका मैच के भी लो स्कोरिंग रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टी20 विश्व कप के लिए दोनों टीमें
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज। रिजर्वः शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान।


अमेरिका: मोनांक पटेल (कप्तान), एरोन जोनेस (उप-कप्तान), एंड्रीस गोस, कोरी एंडरसन, अली खान, हरमीत सिंह, जेस्सी सिंह, मिलिंद कुमार, निसार्ग पटेल, नितीश कुमार, नोसतुश केनजिगे, सौरभ नेत्रवालकर, शेडली वैन शेलक्विक, स्टीवन टेलर, शायान जाहांगीर। रिजर्व: गजानंद सिंह, जुआनोए ड्रेसाडाले, यासिर मोहम्मद।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed