{"_id":"666886c6b5a04fb193081c6c","slug":"ind-vs-usa-live-streaming-telecast-channel-when-where-how-to-watch-india-vs-america-t20-world-cup-match-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs USA T20 Live Streaming: भारत-अमेरिका पहली बार T20I में आमने-सामने, जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs USA T20 Live Streaming: भारत-अमेरिका पहली बार T20I में आमने-सामने, जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच
Wed, 12 Jun 2024 06:40 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 12 Jun 2024 06:40 AM IST
सार
लगातार दो मैचों में जीत हासिल कर चुकी भारतीय टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। हालांकि, अमेरिका को हल्के में लेना खतरे से खाली नहीं होगा। हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराया था।
विज्ञापन
भारत बनाम अमेरिका
- फोटो : ICC/T20 World Cup
विस्तार
टी20 विश्व कप 2024 का 25वां मुकाबला बुधवार को भारत और अमेरिका के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें अपना तीसरा मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेलती नजर आएंगी। लगातार दो मैचों में जीत हासिल कर चुकी भारतीय टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। हालांकि, अमेरिका को हल्के में लेना खतरे से खाली नहीं होगा। हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराया था। इस मैच का लुत्फ उठाने के लिए फैंस को क्या करना होगा? आइये जानते हैं...
कब है भारत और अमेरिका के बीच टी20 विश्व कप 2024 का मुकाबला?
भारत और अमेरिका के बीच टी20 विश्व कप 2024 का मुकाबला 12 जून यानी बुधवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा भारत और अमेरिका के बीच टी20 विश्व कप 2024 का मुकाबला?
भारत और अमेरिका के बीच टी20 विश्व कप 2024 का मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
कब शुरू होगा भारत और अमेरिका के बीच टी20 विश्व कप 2024 का मुकाबला?
भारत और अमेरिका के बीच टी20 विश्व कप 2024 का मुकाबला भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम साढ़े सात बजे होगा।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास टी20 विश्व कप 2024 के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा। वहीं, डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में भारत के मैचों के अलावा सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला देख सकेंगे।
फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+Hotstar) एप पर देखी जा सकती है। लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर देखने के लिए पैसे देकर सब्सक्रिप्शन लेने पड़ेंगे। साथ ही विश्व कप से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
टी20 विश्व कप के लिए दोनों टीमें
भारत: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज। रिजर्वः शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान।
अमेरिका: मोनांक पटेल (कप्तान), एरोन जोनेस (उप-कप्तान), एंड्रीस गोस, कोरी एंडरसन, अली खान, हरमीत सिंह, जेस्सी सिंह, मिलिंद कुमार, निसार्ग पटेल, नितीश कुमार, नोसतुश केनजिगे, सौरभ नेत्रवलकर, शेडली वैन शेलक्विक, स्टीवन टेलर, शायान जाहांगीर। रिजर्वः गजानंद सिंह, जुआनोए ड्रेसाडाले, यासिर मोहम्मद।