फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs USA: India has to be careful with these American players monank patel aaron jones t20 world cup 2024

IND vs USA: अमेरिका के इन पांच खिलाड़ियों से भारत को रहना होगा सावधान, मिनटों में पलट सकते हैं मैच, जानें

Wed, 12 Jun 2024 08:28 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 12 Jun 2024 08:28 AM IST
सार

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर अमेरिका की गेंदबाजी आक्रमण का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अपने हुनर का प्रदर्शन किया। पाकिस्तान की पारी के दौरान भारतीय मूल के इस गेंदबाज ने दो विकेट चटकाए।

विज्ञापन
IND vs USA: India has to be careful with these American players monank patel aaron jones t20 world cup 2024
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

टी20 विश्व कप 2024 का रोमांच फैंस और खिलाड़ियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। आज भारत और अमेरिका के बीच मौजूदा टूर्नामेंट का 25वां मैच खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। मेजबानों ने हाल ही में पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराया था।  ऐसे में अमेरिका को हल्के में लेने की गलती करने से रोहित शर्मा को बचना होगा। अमेरिका के किन पांच खिलाड़ियों से भारतीय टीम को सावधान रहने की जरूरत है, आइये जानते हैं...
विज्ञापन

IND vs USA: India has to be careful with these American players monank patel aaron jones t20 world cup 2024
आरोन जोन्स - फोटो : ICC/T20 World Cup
आरोन जोन्स
अमेरिका के मध्य क्रम के बल्लेबाज आरोन जोन्स इस टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 26 गेंदों में 36 रनों की दमदार पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने दो चौके और इतने ही छक्के लगाए थे। वहीं, कनाडा के खिलाफ जोन्स का तूफान देखने को मिला था। उन्होंने 94* रनों की विस्फोटक पारी खेलकर अमेरिका की जीत सुनिश्चित कर दी थी। 29 वर्षीय बल्लेबाज इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। ऐसे में भारतीय टीम को इनसे सावधान रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs USA: India has to be careful with these American players monank patel aaron jones t20 world cup 2024
मोनांक पटेल - फोटो : ICC/T20 World Cup
मोनांक पटेल
अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल भी पीछे नहीं हैं। हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने जोरदार अर्धशतक लगाया था। वह काफी लंबे समय तक क्रीज पर डटे रहते हैं और एक छोर से पारी को संभालने में माहिर हैं। 31 वर्षीय बल्लेबाज गर भारत के खिलाफ क्रीज पर ज्यादा देर डट गया तो मैच का रुख किसी भी तरफ पल सकता है।
विज्ञापन

IND vs USA: India has to be careful with these American players monank patel aaron jones t20 world cup 2024
नोशतुश केंजिगे - फोटो : ICC/T20 World Cup
नोशतुश केंजिगे
अमेरिका के घातक ऑफ स्पिनर नोशतुश केंजिगे ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सभी को हैरान कर दिया था। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 30 रन खर्च किए और तीन विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा न्यूयॉर्क की पिच स्पिनर्स के लिए काफी मददगार हो रही है। ऐसे में भारत को इस कातिलाना गेंदबाज से सावधान रहने की जरूरत है।

IND vs USA: India has to be careful with these American players monank patel aaron jones t20 world cup 2024
कोरी एंडरसन - फोटो : ICC/T20 World Cup
कोरी एंडरसन
कोरी एंडरसन की मौजूदगी से अमेरिकी टीम को खासा मजबूती मिली है। वह फिलहाल निचले क्रम पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और गेंदबाजी भी लगभग कम कर रहे हैं। हालांकि, उनकी मैदान पर मौजूदगी ही विरोधियों के लिए चिंता का विषय साबित हो रही है। कोरी एंडरसन के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 634 रन और 16 विकेट दर्ज हैं।

IND vs USA: India has to be careful with these American players monank patel aaron jones t20 world cup 2024
सौरभ नेत्रवलकर - फोटो : ANI
सौरभ नेत्रवलकर
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर अमेरिका की गेंदबाजी आक्रमण का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अपने हुनर का प्रदर्शन किया। पाकिस्तान की पारी के दौरान भारतीय मूल के इस गेंदबाज ने दो विकेट चटकाए। बाद में उन्होंने सुपर ओवर में पाकिस्तानी बल्लेबाजों को 13 रन पर रोक दिया और मैच अमेरिका के पक्ष में मोड़ दिया। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को इस गेंदबाज से सावधान रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed