{"_id":"6af2a27c0dba6d98d50a6063","slug":"ind-vs-uae-u-19-live-score-india-vs-united-arab-emirates-men-s-u19-asia-cup-2026-scorecard-updates-2026-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूएई को 70 रन से हरा भारत सेमीफाइनल में: 310 रन के लक्ष्य के सामने 239 पर ऑलआउट हुई टीम, आर्यवीर और ईशान चमके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
यूएई को 70 रन से हरा भारत सेमीफाइनल में: 310 रन के लक्ष्य के सामने 239 पर ऑलआउट हुई टीम, आर्यवीर और ईशान चमके
Tue, 10 Nov 2026 06:10 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अल अमीरात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अल अमीरात
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 10 Nov 2026 06:10 PM IST
सार
भारत ने अंडर-19 एशिया कप में यूएई को 70 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। आर्यवीर सहवाग ने 160 रन बनाए, जबकि ईशान सूद ने चार विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
आर्यवीर सहवाग
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारतीय अंडर-19 टीम ने शानदार वापसी करते हुए यूएई को 70 रन से हराकर अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली। मंगलवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 309 रन बनाए। जवाब में यूएई की टीम 50 ओवर में 239 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत की इस जीत के हीरो आर्यवीर सहवाग रहे, जिन्होंने 160 रन की शानदार पारी खेली। अब सेमीफाइनल में गुरुवार को भारत का सामना अफगानिस्तान से होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
पिछले मैच में मिली थी हार
पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मुकाबले में हार के बाद भारतीय टीम के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी था। ऐसे में आर्यवीर सहवाग ने जिम्मेदारी संभालते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। आर्यवीर ने 168 गेंदों पर 160 रन बनाए। उनकी पारी में 17 चौके और सात छक्के शामिल रहे। यह यूथ वनडे में उनका पहला शतक है।

शुरुआत में संभलकर खेले आर्यवीर
आर्यवीर ने पारी की शुरुआत में काफी धैर्य दिखाया। उन्होंने 14 गेंद खेलने के बाद अपना खाता खोला। इसके बाद धीरे-धीरे लय हासिल की और यूएई के गेंदबाजों पर हमला बोलना शुरू किया। उन्होंने 69 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद 131 गेंदों पर तीन अंकों का आंकड़ा छुआ। शतक पूरा करने के बाद आर्यवीर ने और आक्रामक अंदाज अपनाया। उन्होंने अगली 60 रन की पारी महज 37 गेंदों में पूरी की। इस दौरान मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाए। आखिरकार उन्हें नसीम खान ने मिडविकेट पर कैच आउट कराया।

वीके विनीत ने भी खेली अहम पारी
आर्यवीर के अलावा वीके विनीत ने भी शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 69 गेंदों पर 67 रन बनाए। वहीं, अन्वय द्रविड़ ने नौ गेंदों पर 12 रन की पारी खेली, जिसमें एक शानदार छक्का शामिल रहा। इन पारियों की बदौलत भारत ने यूएई के सामने 310 रन का लक्ष्य रखा।

239 रन पर सिमटी यूएई की टीम
310 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। हालांकि, अहमद खुदाबाद ने 74 गेंदों पर 74 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला। पूरी टीम निर्धारित 50 ओवर में 239 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से ईशान सूद ने चार विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई।

सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से भिड़ेगा भारत
यूएई के खिलाफ इस जीत के साथ भारतीय टीम ने अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब गुरुवार को सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत अफगानिस्तान से होगी। पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया ने इस जीत के साथ टूर्नामेंट में अपनी चुनौती बरकरार रखी है।